बॉलीवुड में दो सितारे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं. पहले हैं सलमान खान और दूसरे बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान. शाहरुख़ खान और सलमान खान को एक साथ एक फिल्म में देखने के लिए दर्शक तरस से रहे हैं. करण-अर्जुन के बाद सलमान खान और शाहरुख़ एक साथ दिखाई नहीं दिए हैं. अब फैंस का इन्तजार खत्म हुआ. जल्द ही सलमान खान और शाहरुख़ खान इंडिया की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे।
शुरू है काम-
आपको बता दें की सलमान खान और शाहरुख़ को एक साथ लाना किसी छोटे डायरेक्टर का काम नहीं हो सकता है. यह कारनामा कोई बड़ा डायरेक्टर या मेकर कर सकता है. अब यह काम किया है आदित्य चोपड़ा ने. आदित्य चोपड़ा एक एक्शन फिल्म लाने जा रहे हैं जिसमें शाहरुख़ खान और सलमान खान एक साथ दिखाई देने वाले हैं. सलमान खान के साथ जब शाहरुख़ खान एक्शन करेंगे तो उस फिल्म का हिट होना तो बनता ही है.

इस दिन आएगी फिल्म-
आपको बता दें की अपने प्रोडक्शन हाउस से वार और टाइगर जैसी फ़िल्में बना चुके आदित्य चोपड़ा अब अपनी अगली एक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं. इसमें शाहरुख़ और सलमान के साथ दिखाई देने वाले हैं. सलमान खान और शाहरुख़ को साथ में लेकर बनाई जा रही यह फिल्म 2023 के अंत या फिर 2024 के शुरुआत तक ा जाएगी। इसमें दोनों की बड़े सितारे एक्शन करते नजर आने वाले हैं.

अब तक की सबसे महँगी फिल्म-
आपको बता दें की यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महँगी फिल्म साबित होने वाली है. इन दोनों को साथ लाना एक मुश्किल काम था लेकिन आदित्य ने लगभग दोनों को मना लिया है. अब सलमान और शाहरुख़ की इस फिल्म में लगातार आदित्य काम कर रहे हैं. यह फिल्म शानदार एक्शन फिल्म होने वाली है. इस फिल्म के बारे में अभी तक आदित्य चोपड़ा के अलावा सलमान और शाहरुख़ खान को ही जानकारी थी लेकिन अब यह बात बाहर आ चुकी है और तब से लगातार इसी बारे में बातें हो रही हैं.

एक दूसरे की फिल्म में करेंगे कैमियो-
इस बड़ी फिल्म में नजर आने से पहले सलमान खान और शाहरुख़ खान दोनों एक दूसरे की फिल्म में कैमियो करते नजर आने वाले हैं. सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख़ खान एक कैमियो रोल करते नजर आएंगे। वही शाहरुख़ खान की फिल्म पठान में सलमान खान एक छोटा सा रोल करते हुए नजर आने वाले हैं.