Saturday, April 18, 2026

बिग बॉस-16 होस्ट करने के लिए सलमान ले रहे हैं इतने हजार करोड़ रुपये, इतने पैसे में तो 50 फ़िल्में बन जाएं, जिद पर अड़े

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी छाए रहते हैं. वो बिग बॉस होस्ट करते हैं और उनके होस्टिंग के अंदाज से दर्शकों का मन शो में लगा रहता है. सलमान खान फिल्मों में सबसे महंगे अभिनेता होने के साथ-साथ टीवी की दुनिया के सबसे महंगे होस्ट भी हैं. लेकिन अब सलमान खान ने बिग बॉस-16 होस्ट करने के लिए मेकर्स से इतने पैसे मांग लिए हैं की उनके होश उड़ गए हैं.

मांगे इतने पैसे-

अभी तक बिग बॉस होस्ट करने के लिए सलमान खान को 350 करोड़ रुपये दिए जाते थे. सलमान खान हर साल अपनी फीस बढ़ाते हैं और मेकर्स मन मुताबिक उन्हें पैसे देते भी हैं. अब खबर है की सलमान खाना इस बार शो होस्ट करने के लिए तीन गुना अधिक पैसे मांग रहे हैं. तीन गुना अधिक मतलब समझ रहे हैं. लगभग 1050 करोड़ रुपये। यानी बिग बॉस सीजन 16 को सलमान तभी होस्ट करेंगे जब मेकर्स उन्हें 1050 करोड़ रुपये देने के लिए राजी हो जाएंगे। इतने में तो जाने कितनी फ़िल्में बन जाएं।

pic-social media

जिद पर अड़े सलमान-
आपको बता दें की सलमान खान ने इस बार जिद पकड़ ली है की उन्हें जब तक तीन गुना फीस नहीं मिलेगी तो वो इस शो को होस्ट नहीं करने वाले हैं. कोरोना की वजह से पिछले सीजंस में सलमान खान ने अपनी फीस नहीं बधाई थी और अब सलमान खान फीस बढ़ाने की जिद पर अड़ चुके हैं. सलमान खान ने मेकर्स को ये बात साफ़ तौर पर कह दी है की इतने ऐसे मिलने पर ही अब वो इस शो के होस्ट बनेंगे।

pic-social media

सलमान ही पसंद-
सलमान खान टीवी की दुनिया में होस्ट के रूप में पहली पसंद कहे जाते हैं. सलमान खान ने बिग बॉस के कई सारे सीजंस को होस्ट किया है. इससे पहले कई सारे स्टार्स ने बिग बॉस होस्ट किया लेकिन सलमान खान जितनी टीआरपी इस शो को कोई नहीं दिलवा पाया और इसी वजह से सलमान खान अब जिद पर अड़ गए हैं की उन्हें अपने मन मुताबिक पैसा चाहिए तभी वो शो को होस्ट करेंगे।

pic-social media

फ़िल्मी सफर बेकार-
भले ही सलमान खान अब टीवी की दुनिया से बेशुमार पैसा कमाने में लगे हुए हैं लेकिन फिल्मों की दुनिया में उन्हें कोई खास सफलता आजकल नहीं मिल रही है. बात चाहे भारत की हो या फिर राधे की, उनकी कई सारी फ़िल्में एक के बाद फ्लॉप हुई हैं. हाल ही में वो अंतिम में दिखाई दिए थे और वो फिल्म भी फ्लॉप रही.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here