Friday, May 29, 2026

सारा का नया लुक सोशल मीडिया में बना चर्चा का विषय, टांगों और एब्स पर टिकीं लोगों की निगाहें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आजकल अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. वैसे सारा अपनी फिल्म या किसी न किसी घटना को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस बार सारा अली खान अपने बदलते हुए नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मीडिया ने सारा को स्पॉट किया और उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिससे सारा का लुक पूरी तरह से बदला हुआ लग रहा है. सारा के इस नए लुक पर लोग फ़िदा होते दिखाई दे रहे हैं.

परफेक्ट एब्स-

सारा हाल ही में पिंक हॉट पैंट और वाइट क्रॉप्स टॉप में स्पॉट हुईं। इस दौरान उनकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगीं। दरअसल सारा के नए लुक और एब्स को देखकर लोग हैरान थे. कई सारे फैंस ने उनके एब्स को लेकर कमेंट किया। कुछ ने कहा की यकीन नहीं होता की इस लड़की का वजन कभी 94 किलो था. सारा अली खान इन तस्वीरों में नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं.


गीले बालों को कंघी से बनाकर सारा अली खान बाहर निकलीं और देखते ही देखते उनका ये लुक तेजी से वायरल हो गया. फैंस को लग रहा है कि सारा ने और भी वेट लूज़ किया है, वो ये भी कह रहे हैं कि कौन कहता है कि ये कभी नब्बे किलो के ऊपर की थी.

सारा के फैंस इस तस्वीर को देखकर कह रहे हैं की पेट कितना अंदर चला गया लगता है सांस रोक रखी है. सारा के इस नए लुक को लेकर फैंस खूब बातें कर रहे हैं. सोशल मीडिया में आते ही ये तस्वीरें वायरल होने लगीं।

 

सारा अली खान इस स्पॉट में हाल ही में स्पॉट हुईं थीं.

कार्तिक आर्यन पर दिया जवाब-

एक इवेंट के दौरान रिपोर्टर सारा से सवाल पूछता है,’सारा जी, कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 2′ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, साथ ही वो आपके फेवेरट एक्टर भी हैं तो आप इसे लेकर क्या कहना चाहेंगी।’ इसपर सारा बोल उठती हैं,’उन सबको बधाई जो बेहतर कर रहे हैं…इंडस्ट्री यही चाहती है. भगवान करें सबकी फिल्में अच्छा कमाल करें और फैंस हमें बेशुमार प्यार दें.’ यूं तो सारा इसमें एक बार भी कार्तिक का नाम नहीं लेती हैं, बावजूद इसके भी वो अपनी बात को कह देती हैं.

आपको बता दें की एक लम्बे समय तक सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर रहे थे. साथ में उनकी फिल्म भी आई थी जिसे इम्तिआज़ अली ने बनाई थी. फिल्म कुछ ख़ास नहीं चली और उसके बाद सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का ब्रेकअप हो गया.

 

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here