मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा के बीच तलाक हो गया है. तलाक के साथ उनके बीच चल रहा एक लम्बा रिश्ता खत्म हो गया. सोहेल खान और सीमा अब आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं. आपको बता दें कि सोहेल खान और सीमा ने प्रेम विवाह किया था लेकिन हाल ही में दोनों ने तलाक ले लिया है. अब तलाक के बाद सीमा ने बड़ा कदम उठाया है.
सीमा ने किया ये बदलाव-
सोहेल खान से तलाक लेने के बाद सीमा ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपना नाम खान हटा लिया है. पहले वो सीमा खान के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चलाती थीं लेकिन अब खान हटाकर अपना पुराना नाम कर लिया है. सीमा ने अपना सरनेम हटाकर अब सजदेह कर लिया है. अब वो सीमा किरण सजदेह के नाम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहीं हैं.
इस अभिनेत्री का तलाक में आया नाम-
आपको जानकर हैरानी होगी कि सोहेल खान और सीमा के बीच तलाक होने की वजह एक बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री बताई जा रही है. इस अभिनेत्री का नाम है हुमा कुरैशी। आप भी पढ़कर हैरान हो गए होंगे लेकिन यह काफी हद तक सच है. सोहेल खान आजकल हुमा के अधिक करीब नजर आ रहे हैं. वो कई बार हुमा के साथ देखे गए हैं. खबर ये भी है की सोहेल खान ने हुमा के लिए एक मुंबई में एक शानदार घर भी खरीदा है और उन्हें गिफ्ट किया है. सोहेल की जिंदगी में हुमा की एंट्री होने के बाद ही सोहेल और सीमा के बीच लगातार तनाव की खबरें आनी लगी थीं. इसके बाद सीमा और सोहेल के बीच की खटास खुलकर सामने आई और दोनों बांद्रा के फैमिली कोर्ट में स्पॉट किए गए. इसके बाद कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच तलाक की खबरें आईं.
कहा जा रहा है की सोहेल खान और हुमा कुरैशी का रिश्ता जल्द ही लोगों के सामने आ जाएगा। हुमा आज के समय में बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री मानी जाती हैं और उनके चाहने वाले बहुत सारे लोग हैं. हुमा को उनके काम की पहचान गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से मिली थी जिसमें उनका परमिशन वाला डायलॉग बहुत हिट हुआ था. अब हुमा और सोहेल के बीच बढ़ रही नजदीकियां आजकल बॉलीवुड में चर्चा का विषय है. जल्द ही बी टाउन से एक बड़ी खबर आ सकती है जिसमें आधिकारिक रूप से दोनों अपने इस नए रिश्ते को कबूल कर सकते हैं.