बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं. सुहाना बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड हैं. सुहाना के साथ और भी स्टार किड हैं जो चर्चा में रहते हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं शाहरुख़ खान की भतीजी आलिया की. दिखने के बेहद खूबसूरत और हॉट आलिया भी आजकल चर्चे में रहने लगी हैं.
आईपीएल के दौरान वायरल हुई थी तस्वीरें-
दुबई में हुए आईपीएल के दौरान आलिया छिब्बा की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं. आलिया अक्सर सुहाना के साथ दिखाई देती हैं. वो सुहाना के साथ एक स्ट्रांग बांड शेयर करती हैं. सुहाना के साथ पार्टी और वैकेशन पर आलिया की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. गौरी खान के भइआ विक्रांत की बेटी हैं आलिया। इस हिसाब से शाहरुख़ और गौरी की भतीजी हुईं।

शाहरुख़ के साथ खास बांड-
आलिया का शाहरुख़ खान के साथ एक स्पेशल बांड है. किंग खान जिन लोगों को सोशल मीडिया में फॉलो करते हैं उनमें से एक आलिया भी हैं. आलिया आए दिन अपनी कोई न कोई तस्वीरें सोशल मीडिया में अपलोड करती हैं और उनके चाहने वाले उन्हें बहुत ही अधिक पसंद करते हैं.

अगर बात खूबसूरती के पैमाने की करें तो आलिया कई सारे बड़े स्टार किड्स को मात देती हैं. कई बार वो शाहरुख़ खान के साथ भी नजर आई हैं.

21 की उम्र में हुई शादी-
आलिया ने महज 21 वर्ष की उम्र में शादी कर ली थी. वो एक हैपिली मैरिड लाइफ जी रही हैं. आलिया फैशन इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं. अगर आप आलिया को देखेंगे तो वो आपको काफी स्टाइलिश दिखेंगी और स्टाइल के मामले में कई सारी बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं. आलिया फैशन इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं और आए दिन किसी न किइस इवेंट में दिखाई देती रहती हैं. वो खुद का एक फैशन ब्रांड बनाना चाहती हैं और उसे एक बड़ी ऊंचाई पर ले जाना चाहती हैं. आलिया अक्सर फैशनेबल कपड़ों में नजर आती हैं.

खान परिवार के साथ ख़ास बांड-
आलिया का शाहरुख़ खान के परिवार के साथ एक स्पेशल बांड है. आलिया का शाहरुख़ खान के अलावा अपनी बुआ गौरी के साथ भी खास कनेक्शन है. इसके अलावा शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान के साथ भी आलिया का एक ख़ास कनेक्शन हैं. वो कई बार आर्यन के साथ दिखाई दे चुकी हैं. आर्यन खान के साथ आलिया की कई सारी तस्वीरें आ चुकी हैं.