बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान लम्बे समय से चर्चा में हैं. ड्रग्स केस की वजह से आज हर कोई आर्यन खान का नाम जानने लगा है. अब आर्यन खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. लम्बे समय से उनके डेब्यू की बात चल रही थी लेकिन अब जाकर यह कन्फर्म हो गया है. आर्यन खान के चाहने वालों के लिए ये सबसे बड़ी खबर हो सकती है.
करण जौहर के साथ करेंगे डेब्यू-
ये बात लम्बे समय से चल रही है की आर्यन खाना को बॉलीवुड में लेकर करण जौहर आएँगे और अब हुआ भी वैसा ही. मशहूर डायरेक्टर करण जौहर अब आर्यन खान को बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी में हैं. जल्द ही वो आर्यन खान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. फिल्म की यह शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। फिल्म फूल एक्शन रोमांस वाली होगी जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान दिखाई देने वाले हैं.
https://twitter.com/UmairSandu/status/1538789471143047168?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1538789471143047168%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.freepressjournal.in%2Fentertainment%2Fbollywood%2Faryan-khan-to-be-part-of-karan-johars-action-film-heres-what-we-know
करण से ख़ास रिश्ता-
आपको बता दें की आर्यन खान और करण जौहर का ख़ास रिश्ता है. करण जौहर ने कई बार कहा है की वो आर्यन खान को अपने बेटे के जैसे ही मानते हैं. करण और आर्यन के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग है और कई बार दोनों पार्टीज में एक दूसरे के साथ दिखाई भी दिए हैं. करण जौहर का शाहरुख़ खान के परिवार के साथ भी अच्छा रिश्ता है और शाहरुख़ के घर होने वाले कई सारे छोटे कार्यक्रमों में भी करण दिखाई देते हैं.

तुरंत पहुंचे थे घर-
हाल ही जब आर्यन खान को ड्रग्स केस के मामले में गिरफ्तार किया गया था तब शाहरुख़ खान के घर पहुँचने वाले सबसे पहले व्यक्ति करण जौहर ही थे. करण लगातार इस मामले की अपडेट ले रहे थे और जब तक आर्यन खान बाहर नहीं आ गए तब तक इस दौरान वो शाहरुख़ के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे. अब देखना ये है की करण जौहर आर्यन खान के लिए कौन सी विशेष स्क्रिप्ट लेकर आते हैं जिससे बॉलीवुड में आर्यन खान का डेब्यू शानदार हो.

स्टार किड्स को लांच करने का आरोप-
बॉलीवुड में स्टार किड्स को लांच करने का आरोप हमेशा से ही करण जौहर पर लगता आया है. करण ने इससे पहले अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ दा ईयर में आलिया भट्ट और वरुण धवन को लांच किया था. इसके बाद लगातार करण जौहर के ऊपर स्टार किड्स को लांच करने का आरोप लगता रहा. कंगना रनौत ने करण के ही शो में उन्हें मूवी माफिया कहा था. हाल ही में स्टार किड्स को लांच करने के मामले में करण की फिल्मों का विरोध भी हुआ था.
