शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए एक गुड न्यूज हैं. जी हां काफी लंबे इंतेजार के बाद एक बार फिर शिल्पा शिंदे टीवी शो के जरिए कमबैक करने जा रही हैं. शॉकिंग बात ये है कि इस शो में पुरानी भाभी जी ने नई भाभी जी को रिप्लेस किया है. जी है शिल्पा शिंदे अब दर्शकों को अपने डांस मूव के जरिए एनटटेन करती नजर आने वाली हैं.

अंगूरी भाभी ने लिया बदला
इस दिनों “झलक दिखला जा” सीजन 10 सुर्खियों में. टीवी के कई बड़े सितारें इस शो में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं, और अब इसी लिस्ट में एक नाम और जुड़ रहा है बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे का. जी हां शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी यानि की शुभांगी अत्रे को रिप्लेस कर इस शो में एंट्री मारी है. बता दें सबसे पहले शुभांगी अत्रे को शो के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन चोट लगने की वजह से शुभांगी शो से बाहर हो गई. जिसके बाद उनकी जगह शिल्पा शिंदे ने ली.
शुभांगी अत्रे को किया रिप्लेस
गौरतलब है कि ये पहली बार है जब शिल्पा ने शुभांगी को रिप्लेस किया है, इससे पहले दो बार शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया हैं. सब टीवी पर आने वाला शो चिड़िया घर में शिल्पा को रिप्लेस कर शुभांगी ने घर में एंट्री मारी थी. उसके बाद सबसे फेमस कॉमेडी शो “भाभी जी घर पर हैं” में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे को एक बार फिर शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस कर अंगूरी भाभी की जगह ले ली. डेढ़ साल तक शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शो के मेकर्स के साथ विवादों के चलते शो को अलविदा कह दिया. जिसके बाद शुभांगी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया. इस बार शिल्पा को मौका मिला शुभांगी अत्रे को रिप्लेस करने का. तो भला कैसे पीछे रहती अपना पुराना बदला देने में.

इंजरी की वजह से छोड़ा शो
बता दें अंगूरी भाभी यानि की शुभांगी अत्रे ने खुद इस शो को छोड़ा हैं. चोट की वजह से डाक्टर ने उन्हें डांस और भारी चीज उठाने से मना किया है. झलक दिखला जा एक डांस शो है तो इसमें एनर्जी की बहुत जरूरत होती है और इस वक्त शुभांगी इस कंडीशन में नहीं हैं कि डांस शो कर पाए.

शिल्पा बिखेरेंगी जलवे
शिल्पा शिंदे इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और उनके फैंस भी उन्हें स्टेज पर आग लगाते देखने के लिए बेताब हैं. शिल्पा का कहना है बिग बॉस शो उनके लिए मिल का पत्थर साबित हुआ, और इस शो से भी उन्हें काफी उम्मीदें हैं. आप को बात दें काफी समय बाद उन्होंने बिग बॉस 11 शो के साथ कमबैक किया था. इस वक्त भी उन्हें फैंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला. अब इस शो से भी शिल्पा काफी लंबे वक्त के बाद वापसी कर रहीं है, जिसका इंतेजार उनके फैंस को भी था. उम्मीद यही है कि बिग बॉस सीजन 11 की तरह शिल्पा शिंदे को उनके फैंस का प्यार और साथ इस शो में भी मिलेगा.
