Saturday, March 7, 2026

खत्म हुई श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की रिलेशनशिप, नहीं बच सका 4 साल पुराना रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। यही कारण है कि एक्ट्रेस हर दम सुर्खियों में बनी रहती हैं।

आशिकी टू फेम एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से लाइमलाइट से गायब थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं देखा जा रहा था। ऐसे में अब एक्ट्रेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर का ब्रेकअप हो गया है।

4 साल से थीं रिलेशनशिप में

बता दें, फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले 4 सालों से मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही थीं। खबरें तो यहां तक आ रही थीं कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, अब खबर आई है कि अभिनेत्री की रिलेशनशिप खत्म हो चुकी है।

पार्टी में नहीं पहुंचे फोटोग्राफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में श्रद्धा ने अपना जन्मदिन गोवा में सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी में एक्ट्रेस के सभी करीबियों ने शिरकत की थी। हालांकि, उनके बैचमेट और सबसे करीबी दोस्त रोहन श्रेष्ठ इस पार्टी में नहीं पहुंचे थे।

अलग हुए रास्ते

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच खटपट जनवरी से शुरु हुई थी जिसके बाद एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर से फरवरी में अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि, अभी तक सेलेब्स की तरफ से ब्रेकअप या रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नागिन में आएंगी नज़र

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में श्रद्धा ने फिल्म इंडस्ट्री के सांवरिया रणवीर कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग स्टार्ट की है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस इसके अलावा ‘चालबाज इन लंदन’ और ‘नागिन’ में नज़र आएंगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here