सोशल मीडिया का प्रभाव अब काम के साथ साथ निजी जिन्दगी पर भी दिखाई देने लगा है | फेसबुक की वजह से प्यार इश्क और मोहब्बत की खबरे तो आती ही रहती है लेकिन अभी आई एक खबर ने सबको चौका दिया |
हरियाणा के रोहतक का मामला
मामला रोहतक का बताया जा रहा है जहाँ एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को क़ानूनी नोटिस भेजकर शादी करने को बोला है | नोटिस में कही गयी बाते न मानने पर क़ानूनी कार्यवाही भुगतने को तेयार रहने को कहा है | यही नही प्रेमिका ने नोटिस में प्रेमी को 15 दिन का समय भी दिया है कि जल्द से जल्द शादी करे वरना 15 दिन के बाद वह कार्यवाही करेगी |

इस सारे मामले में एक महत्वपूर्ण बात ये है कि प्रेमी अभी नाबालिग है और युवती से फेसबुक के माध्यम से मिला है | युवती रोहतक की है और फेसबुक के माध्यम से युवक के संपर्क में आयी | उनकी सोशल मीडिया लव स्टोरी है जो अब क़ानूनी नोटिस तक पहुँच गयी है
युवती ने लगाये ये आरोप
युवती का कहना है कि उसने प्रेमी को अपने परिजनों से भी मिलवाया था और उनका प्लान शादी करने का था | शादी का झांसा देकर युवक ने उससे संबंध भी बनाये और अब जब बात शादी तक पहुची है तो युवक इनकार कर रहा है | युवक कैथल का रहने वाला है | युवती ने उसके पास व्यक्तिगत फोटो वायरल करने की धमकी का भी आरोप लगाया है
15 दिन में केस दर्ज करने को कहा
युवती ने नोटिस के माध्यम से युवक को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए शादी करने को बोला है | और ऐसा न करने पर क़ानूनी कार्यवाही और केस दर्ज करने को कहा है | उसका कहना है कि वह युवक द्वारा दी जा रही धमकियों की रिपोर्ट दर्ज कराएगी |
हलाकि युवक द्वारा अभी इस नोटिस का कोई जवाब नही भेजा गया है