Friday, April 17, 2026

हिंदी भाषा पर छिड़े विवाद पर सोनू सूद ने कही बड़ी बात, बोले- ‘भारत की एक..’

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन के बीच हिंदी को लेकर छिड़े युद्ध पर अब हिंदी और तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार सोनू सूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत की एक है भाषा है और वो है एंटरटेनमेंट।

kichcha sudip

हिंदी भाषा पर को राष्ट्रभाषा मानने से किया इनकार

बता दें, हाल ही में कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप ने हिंदी को राष्ट्रभाषा मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान हिंदी को लेकर एक असहज बयान दिया था। एक्टर से जब मीडिया जर्नलिस्ट्स ने केजीएफ की सफलता को लेकर सवाल किया था उसपर उन्होंने कहा कि “आपने कहा कि एक पैन इंडिया फिल्म कन्नड़ में बनाई गई है। मैं इसमें एक करेक्शन करना चाहता हूं। हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही। बॉलीवुड अब पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं। वो लोग तमिल और तेलुगू में फिल्में डब कर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन ये हो नहीं पा रहा। आज हम लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो हर जगह देखी जा रही हैं।”

kichcha sudip and ajay devgan

अजय देवगन ने किया पलटवार

वहीं, एक्टर की इस बात पर हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार अजय देवगन ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने किच्चा सुदीप को टैग करते हुए ट्विटर पर उन्हें हिंदी को राष्ट्रभाषा न मानने के लिए करारा जवाब दिया। एक्टर ने लिखा कि, “किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।”

ramgopal verma

सुदीप के सपोर्ट में उतरे रामगोपाल वर्मा

मालूम हो, अजय देवगन द्वारा किए गए इस पलटवार के बाद कन्नड़ स्टार के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई। किच्चा सुदीप ने अजय की बात का जवाब देते हुए लिखा कि, वे उनेक इन सवालों का जवाब मिलकर समझाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वे हर भाषा की इज्जत करते हैं। लेकिन जिस तरह अजय ने उनकी बात का जवाब हिंदी में ट्वीट करके दिया ठीक वैसे ही अगर वे कन्नड़ में जवाब देते तो कया होता? उधर, किच्चा सुदीप की इन बातों को मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी सपोर्ट किया। उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा के सितारे साउथ के सुपरस्टार्स से जलते हैं।

sonu sood

‘हिंदी फिल्मों को मिलेगी नई राह..’

गौरतलब है, किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच छिड़े इस युद्ध में अब फिल्म अभिनेता सोनू सूद की भी एंट्री हो गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि, भारत की एक भाषा है और वो है एंटरटेनमेंट।

इस दौरान एक्टर ने दावा किया है कि साउथ फिल्मों की सक्सेस से हिंदी फिल्मों को नई राह मिलेगी। उन्हें बनाने के पारंपरिक तरीकों में बदलाव आएंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here