Saturday, May 2, 2026

भारतीय राजनेताओं की प्रेम कहानी , जो तमाम बाधाएं पार कर एक दूजे के हुए

भारत में राजनेताओं का निजी जीवन उनके सार्वजनिक जीवन से बेहद अलग होता है। यहाँ पर लोगो को उनके निजी जीवन मे बहुत दिलचस्पी होती है और कई बार निजी जीवन राजनीतिक जीवन में उथल पुथल खड़ी कर देता है । ऐसे मे निजी जीवन के इस पहलू को सामने लाने का साहस बहुत कम राजनीतिज्ञ कर पाते हैं। ऐसे में उनके प्रेम संबंध और प्रेम कहानियां सामने नही आ पाती । वैसे अगर वैश्विक परिप्रेक्ष्‍य में देखें तो इस मामले में ज्‍यादातर भारतीय राजनीतिज्ञ ईमानदार ही साबित हुए हैं।

प्रेम किया तो उसे स्वीकारा भी । फिर चाहे वो पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्‍त तिवारी हों जिन्‍होंने 70 की उम्र के पार शादी की हो या मुलायम सिंह यादव जिन्‍होंने साधना गुप्‍ता को अपनी पत्‍नी बनने का सम्‍मान दिया हो। आइये आज हम आपको भारत के राजनेताओं के ऐसे ही कुछ मशहूर प्‍यार के किस्‍सों से रूबरू कराते हैं जो मीडिया की सुर्खी बने।

राजीव गांधी सोनिया गांधी

राजीव गांधी और सोनिया गांधी

सोनिया और राजीव की मुलाकात केम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान हुई । इटली में जन्मी सोनिया गांधी को पता नही था कि उनका रिश्ता एक दिन भारत के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से जुड़ेगा । बताते है कि पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया । हालांकि दोनों ने रिश्ते में काफी उतार चढ़ाव भी देखे । लेकिन एक होना उनके नसीब में लिखा ही था । शुरू में सोनिया के घरवाले बिल्कुल नही चाहते थे कि वे भारतीय लड़के से शादी करे । पर बाद में मान गए ।

राजीव ने अपनी मां इंदिरा से सोनिया की मुलाकात लंदन में करवाई ।इससे पहले वे अपनी मां को पत्र लिखकर सोनिया के बारे में बता चुके थे । राजीव के घर वाले भी शुरू में इस शादी से खुश नही थे लेकिन बेटे की खुशी के लिए माँ इंदिरा ने सोनिया से शादी करा दी । 13 जनवरी 1968 को सोनिया दिल्ली आयी । और उसके बाद बच्चन परिवार की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई ।

सचिन पायलट और सारा पायलट

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला दोनों ही राजनैतिक फैमिली से है । दोनों ने जब लव मैरिज की तो खासा सुर्खियों में रहा । लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात सारा अब्दुल्ला से हुई । सचिन पायलट मशहूर राजनीतिज्ञ रहे स्व राजेश पायलट के बेटे है । दोनों में प्यार हुआ तो धर्म की दीवार बीच मे आ गयी । सारा सचिन के लिए अपने परिवार से भिड़ गई लेकिन परिवार नही माना । दोनों ने दिल्ली में 2004 में शादी कर ली । इस शादी में सिर्फ सचिन पायलट के घरवाले ही शामिल हुए ।

सारा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन है । उमर अब्दुल्ला इस शादी से खुश नही थे लेकिन सचिन के राजनीति में आते ही सब बदल गया और उन्होंने भी अपनी बहन से बढ़ी हुई दूरी को खत्म किया । उधर उनके पिता फारुख अब्दुला ने भी सचिन को अपना दामाद स्वीकार कर लिया ।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव

अखिलेश यादव-डिंपल यादव

अखिलेश और डिंपल की जोड़ी बहुत ही खुबसूरत जोड़ी में से एक है । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी भी बिल्कुल फिल्मी है । आस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात डिंपल सिंह से हुई । डिंपल यादव को देखते ही उन्हें प्यार हो गया । उन्होने पहले दोस्ती की फिर एक दिन उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज किया ।

डिंपल सिंह को प्रपोज किया तो उन्हे पता चला कि वो उत्तराखंड के एक आर्मी ऑफिसर की लड़की है । दोनों की जातियां अलग थी पर यह उन्हें अलग नही कर सका । दोनों ने अपने परिवार वालो को मनाया और शादी के बंधन में बध गए ।

मुलायम सिंह और साधना गुप्ता

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरह उनके पिता की भी लव स्टोरी बहुत ही रोमांचक है । मुलायम सिंह का दूसरा प्यार साधना गुप्ता यूपी की राजनीति में एक चर्चित चेहरा है। साधना गुप्ता एक अस्पताल में नर्स थी और मुलायम से उनकी मोहब्बत भी अस्पताल के एक जनरल वार्ड से ही शुरू हुई थी। साधना गुप्ता शादीशुदा थी और पति से अलग रह रही थी । उन्हें एक बेटा भी था प्रतीक । दोनों की उम्र में 20 साल का अंतर था । मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती यादव का निधन हो गया था और वे अकेले पड़ गए थे ।

मुलायम और साधना के बीच प्यार की यह कश्ती 20 वर्षों तक गोते खाती रही। इसके बाद अमर सिंह सामने आए और उन्होंने इस छिपे रिश्ते को अपनाने के लिए मुलायम सिंह को समझाया। तब कहीं मुलायम सिंह ने 20 साल की इस मोहब्बत को पत्नी का दर्जा दिया।

-प्रकाश सिंह

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here