वाकया फ़िल्म मदर इंडिया के सेट का है । 1957 में रिलीज हुई इस फ़िल्म के निर्देशक महबूब खान थे और सुनील दत्त ,राजेन्द्र कुमार, नरगिस और राजकुमार जैसे बड़े कलाकार इसका हिस्सा थे । यह अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म ने कामयाबी और कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था। फिल्म ने 5 फिल्मफेयर और 2 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
फ़िल्म में निभाया था नरगिस के बेटे का किरदार
मदर इंडिया फ़िल्म में नरगिस ने सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की माँ का रोल निभाया था। उस वक्त दोनों की उम्र लगभग बराबर थी। वहीं राजकुमार इन दोनों अभिनेताओं के पिता बने थे। फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने तक किसी ने सोचा नही था कि फ़िल्म में मां बेटे का किरदार निभा रहे ये अभिनेता और अभिनेत्री वास्तविक जिंदगी में पति पत्नी बनेंगे ।

जब असल मे लग गयी सेट पर आग
इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन की तैयारी चल रही थी । एक सीन फिल्माया जाना था जिसमे नरगिस आग से घिर जाती है। हुआ यूं कि इस सीन की शूटिंग के लिए जिस बड़े ढेर पर आग का सीन फिल्माना था उसमे अचानक आग लग गयी । जब तक सम्भल पाते आग तेजी से भड़क गई और लपटों ने चारों तरफ से उन्हें घेर लिया । फिल्म से जुड़े लोग जो शूटिंग में मौजूद थे डर गए।

शूटिंग कर रही टीम के हाथ पैर फूल गए । फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नरगिस वही आग में घिरी हुई थी। वह खुद को बचाने में असमर्थ थी । चारो तरफ से आग बढ़ती जा रही थी । सेट पर फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त मौजूद थे ।
उन्होंने आग में जैसे ही अभिनेत्री को घिरा देखा वे समझ गए कि आग से उनका बच पाना मुश्किल है । उन्होंने अचानक आग में घिरी हुई नरगिस की तरफ दौड़ लगा दी । वे तेज जलती हुई आग में कूद गए और नरगिस को सकुशल बचा लाये ।

उन्होंने नरगिस को तो बचा लिया लेकिन तेज आग में कूदने से सुनील दत्त बुरी तरह झुलस गए । कई जगह से वे जल चुके थे। आनन् फानन में उन्हें अस्पताल ले जाय गया। जिसके बाद उन्हें कई दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा
शुरू हुई नरगिस – सुनील दत्त की लव स्टोरी ( Nargis – Sunil Dutt Love Story )
फ़िल्म “मदर इंडिया” की शूटिंग शुरू होने तक नरगिस और राजकपूर की रिलेशनशिप के चर्चे थे। इस घटना से कुछ दिन पहले ही दोनों अलग हो गए थे। नरगिस इस रिश्ते के ख़त्म होने से बुरी तरह टूट गयी थी । इससे पहले शूटिंग पर नरगिस और सुनील दत्त के बीच कोई खास बातचीत भी नही होती थी । लेकिन इस घटना के बाद उनके मन मे सुनील दत्त के लिए प्यार के अंकुर फूटे थे। वही सुनील दत्त भी प्यार की गिरफ्त में आ चुके थे और मन ही मन उन्हें चाहने लगे। हालांकि शुरू में दोनों ने अपने प्यार का इजहार नहीं किया।

नरगिस दत्त और सुनील दत्त की शादी
सुनील दत्त और नरगिस दोनो का बैकग्राउंड एकदम जुदा था । नरगिस की माँ का नाम जद्दनबाई था और पिता का नाम मोहनबाबू था।
सुनील दत्त ( Sunil Dutta )एक पंजाबी जमींदार खानदान से आते थे । लेकिन दोनों के शादी में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आयी। इस घटना के कुछ समय बाद ही 1958 में नरगिस और सुनील दत्त ने शादी कर ली । और दोनों दो बच्चो के माता पिता बने। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजय दत्त उनके पुत्र और नम्रता दत्त उनकी पुत्री है। नम्रता दत्त राजनीति में सक्रिय है और कांग्रेस से जुडी रही है , वे पिता की राजनितिक विरासत को आगे बढ़ा रही है।
#Nargis Dutta Sunil Dutta Marriage #Sanjay Dutta Mother #Sanjay Dutta Father #Mother India #Bollywood Love Story