टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस का एंटरटेनमेंट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक्टर ने अपनी लेटेस्ट वीडियो पोस्ट की है जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
इस वीडियो में एक्टर चाय बेचते नजर आ रहे है। फैन्स उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे है। उनकी इस पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सड़कों पर चाय बेच रहे कॉमेडियन
बता दें, वायरल वीडियो में सुनील एक साधारण आदमी की तरह चाय की टपरी पर चाय बनाते हुए दिख रहे हैं। वे पहले चाय को अच्छे से उबालते हैं उसके बाद उसे मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व करते हैं। फैंस को उनका यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। वे उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते नज़र आ रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप इसीलिए मेरे फेवरेट हैं’। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘सर मैं इतना बड़ा किसी का फैन नहीं हूं, जितना आपका हूं।’
ऋषिकेश पहुंचे सुनील ग्रोवर
मालूम हो, कॉमेडियन इन दिनों ऋषिकेश में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेता को उनकी हार्ट सर्जरी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अभी तक वे एक्टिंग की दुनिया से पूरी तरह से नदारद थे। लेकिन अब सुनील एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। वे इन दिनों ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ आम जिंदगी का भी मज़ा ले रहे हैं।
गन्ने का रस निकालते नज़र आए अभिनेता
हाल ही में अभिनेता ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वे गन्ने का जूस निकालते दिख रहे थे। इस वीडियो को भी उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के अपलोड होते ही लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी।
शाहरुख की फिल्म में दिखेंगे एक्टर
वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द सुनील ग्रोवर हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान के साथ उनकी आगामी फिल्म में नज़र आएंगे। इससे पहले उन्हें मोस्ट पॉपुलर वेबसीरीज़ सनफ्लॉवर में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्में जैसे ‘भारत’, ‘गब्बर इज बैक’ और ‘बागी’ में अहम भूमिका निभाई थी।
बता दे कि सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उन्हें लाखो लोग फॉलो करते है।