सुष्मिता सेन आजकल ललित मोदी के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में ललित मोदी ने दावा किया था वो सुष्मिता के साथ रिलेशन में हैं. ये पहला मौका नहीं है जब सुष्मिता चर्चे में रही हैं बल्कि इससे पहले भी वो हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रही हैं. सुष्मिता ने बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार में से एक मिथुन पर एक ऐसा आरोप लगाया था जिससे पूरा बॉलीवुड हिल गया था.
शूटिंग के वक्त हुआ था मामला-
ये बात है उस वक्त की जब सुष्मिता सेन और मिथुन चक्रवर्ती एक साथ फिल्म चिंगारी की शूटिंग कर रहे थे. यह फिल्म साल 2006 में बनाई जा रही थी. यह फिल्म कुछ ख़ास हिट तो नहीं हुई लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ की फिल्म से ज्यादा सुष्मिता और मिथुन के बीच हुई घटना चर्चा में बनी रही. इस आरोप से पूरा बॉलीवुड हिल गया था क्योंकि मिथुन और सुष्मिता दोनों सुपरस्टार थे.

गलत ढंग से छूने का आरोप-
फिल्म में मिथुन और सुष्मिता के बीच कुछ इंटिमेंट सीन शूट किए जा रहे थे. इंटिमेंट सीन के दौरान सुष्मिता बहुत ही असहज हो गई थीं. सुष्मिता के चेहरे पर साफ़ दिखाई दे रहा है की वो इस सीन में कंफर्ट नहीं थी. सीन होने के बाद सुष्मिता सीधे ग्रीन रूम में गई और रोने लगी. उनका कहना था की मिथुन ने उन्हें गलत तरीके से छुआ. पूरी यूनिट के बीच इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था.

अपनी बात पर अड़ी रहीं-
सुष्मिता के रोने के बाद डायरेक्टर कल्पना लाजिमी वहां पहुंची और उन्होंने कहा की शायद कोई ग़लतफ़हमी हुई होगी मिथुन ऐसा नहीं कर सकते हैं. लेकिन सुष्मिता अपनी बात पर अड़ी रही की मिथुन ने ऐसा किया है. इसके बाद सुष्मिता ने कसम खा ली वो जिंदगी में कभी भी मिथुन के साथ काम नहीं करेंगी। और ऐसा हुआ भी. आज तक सुष्मिता ने मिथुन के साथ काम नहीं किया।

बाद में जताया अफ़सोस-
हालाँकि सालों के बाद सुष्मिता को जाने क्या हुआ की उन्हें इस घटना पर अफ़सोस हुआ. उन्होंने कहा की शायद कोई ग़लतफ़हमी हुई थी मिथुन ने मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं किया था. मुझे अफ़सोस है की मैनें मिथुन जैसे सीनियर एक्टर पर इस तरह के आरोप लगे.
आपको बता दें की सुष्मिता अक्सर अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं. अपनी उम्र से कम रोहमन के साथ रिलेशन में रहने के बाद आजकल ललित मोदी के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं.