आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने बीती रात जैसे ही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया तो हर जगह इसकी चर्चा होने लगी. लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे और पूरा सोशल मीडिया मीम्स से भर गया. कई सारे स्टार्स और क्रिकेटर ललित मोदी और सुष्मिता के रिश्ते पर बोलने लगे. अब सुष्मिता के भाई राजीव का इस बारे में बयान आया है.
क्या बोले राजीव-
टीवी अभिनेता और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है. राजीव ने कहा कि-‘मैं सुखद आश्चर्यचकित हूँ. कुछ भी कहने से पहले मैं अपनी बहन से बात करना चाहता हूँ. अभी तक मेरी बहन ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है. मैं अभी इस मामले में कोई भी टिपण्णी नहीं करना चाहता हूँ और न ही अपनी तरफ से इस बारे में कुछ कहना चाहता हूँ’ आपको बता दें की ललित मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है और सुष्मिता का परिवार भी अभी कुछ नहीं कहना चाहता है.

मोदी ने डाली पोस्ट-
बीते शाम आईपीएल के फाउंडर और बिजनसमैन ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया में सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते में होने की जानकारी दी. ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ कई सारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं. सुष्मिता सेन ने अभी तक इस बारे में कोई भी बात नहीं की है और न ही उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.
https://twitter.com/LalitKModi/status/1547672999737798658?cxt=HHwWhMCtnZaZuPoqAAAA
सालों पुराना ट्वीट हुआ वायरल-
ललित मोदी की घोषणा के बाद कई सारे पुराने ट्वीट वायरल होने लगे जिसमें सुष्मिता सेन का एक ट्वीट वायरल हुआ. इसमें वो ट्विटर पर ब्लू टिक मिलने की ख़ुशी जाहिर कर रही हैं. इसमें सबसे ख़ास बात यह थी की साथ में ललित मोदी को थैंक्स भी कह रही हैं क्योंकि उन्होंने ही ब्लू टिक दिलवाने में मदद की थी.
Yippppeeee!!! Finally my twitter acc is verified!! Thank you Lalit(Modi):) for all your help! Sooooo much for a tick mark;) party time:))
— sushmita sen (@thesushmitasen) January 24, 2011
इसके अलावा ललित मोदी का एक ट्वीट वायरल हुआ जिसमें वो सुष्मिता को टैग करके कह कह रहे हैं की मेरी बात का जवाब दो.

आपको बता दें की सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते की घोषणा करने के बाद ललित मोदी को लेकर पूरा सोशल मीडिया मीम्स से भर गया है. हर कोई अलग-अलग मीम बनाकर अपना रिएक्शन दे रहा है. कुछ लोगों का कहना है की भारतीय सरकार ने ख़ुफ़िया एजेंट बनाकर सुष्मिता को ललित मोदी के पास भेजा है.