Saturday, April 18, 2026

महिलाओं के बारे में ऐसा सोंचते थे संजीव कुमार, इसलिए रहे आजीवन कुंवारे

गुज़रे वक्त के नामचीन एक्टर संजीव कुमार भले ही आज हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में कभी उनकी कमी महसूस नहीं होने देती हैं। आज भी लोग उनकी एक्टिंग की उतनी ही सराहना करते हैं जितनी कि पहले के ज़माने में किया करते थे।

हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता संजीव कुमार ने अपने फिल्मी करियर के दौरान लगभग 100 फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं थीं। यही वजह रही कि एक्टर हमेशा सुर्खियों में रहते थे। लोगों की जुबान पर उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी गॉसिप्स रहती थीं।

आज हम आपको अभिनेता के निजी जीवन से जुड़े उस रहस्य के विषय में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से वे आजीवन कुंवारे रहे।

sanjeev kumar

पैसे से प्यार करती थीं महिलाएं

फिल्म अभिनेता संजीव कुमार ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल से खूब नाम कमया था। उन दिनों लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। कहते हैं संजीव कुमार से शादी के लिए महिलाएं उन्हें अलग-अलग तरह से लुभाने की कोशिश करती थीं। कई बार एक्टर उनकी बातों में आ भी जाते थे और महिलाओं की तरफ बढ़ने लगते थे। लेकिन तभी उनके आस-पास रहने वाले लोग उन्हें यह कहकर रोक देते थे कि यह महिला सिर्फ उनके पैसे से प्यार करती है न कि उनसे।

sanjeev kumar

अंजु महेंद्रू ने किया था खुलासा

धीरे-धीरे संजीव कुमार के दिमाग में यह बात इतनी घर कर गई कि उनका महिलाओं पर से विश्वास ही उठ गया था। उन्हें प्यार शब्द से नफरत होने लगी थी। इस बात का खुलासा मशहूर एक्ट्रेस अंजु महेंद्रू ने बहुत सालों पहले एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि संजीव कुमार जब भी किसी महिला की तरफ बढ़ने की कोशिश करते थे उनके आस-पास मौजूद लोग उन्हें रोक देते थे। उन लोगों ने एक्टर के दिमाग में महिलाओं के प्रति इस कदर नफरत भर दी थी कि उन्होंने उनपर विश्वास करना ही छोड़ दिया था।

sanjeev kumar

आखिरी समय में नहीं था कोई साथ

अंजु ने बताया था कि उन्होंने कई बार संजीव कुमार को समझाने की कोशिश की थी। वे उनसे अक्सर कहा करती थीं कि इस तरह से उनकी कभी शादी भी नहीं हो पाएगी। वे आजीवन कुंवारे रहेंगे। लेकिन एक्टर नहीं माने और वे महिलाओं के प्रति सारी उम्र ऐसा ही सोंचते रहे।

गौरतलब है, संजीव कुमार की इसी सोंच की वजह से उनके अंतिम समय में न तो उनके पास पैसा था और न ही कोई सहारा। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here