बॉलीवुड के गलियारों में बहुत सारे एक्टर ऐसे हुए हैं जिनकी कहानियां आज भी प्रचलित हैं. कई सारे एक्टर्स ने शूटिंग के दौरान ऐसे काम किए जिसके किस्से आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं. एक ऐसा ही मशहूर और दमदार एक्टर था जिसने शूटिंग के सेट पर भैंस बंधवा दी थी. अपने काम से वो इतना प्यार करता था की एक डायलॉग के लिए 40 रीटेक दिए थे और बाद में वो डायलॉग इतिहास में अमर भी हुआ.
ये है वो कलाकार-
हम बात कर रहे हैं यारों के यार और शानदार कलाकार अमजत खान यानी गब्बर की. गब्बर बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अमजत खान के द्वारा बोले गए एक-एक डायलॉग आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए हैं. साल 1951 में अमजद ने फिल्म नाजनीन से बतौर बाल कलाकार शुरुआत की थी. वहीं 17 साल की उम्र में उन्होंने 1973 में आई फिल्म हिंदुस्तान की कसम से बतौर हीरो डेब्यू किया।

सेट पर बंधवा दी थी भैंस-
अमजत खान से जुड़ा एक बहुत चौचक किस्सा है. अमजत खान एक ऐसे अभिनेता थे जो शूटिंग करते समय पूरे दिन में कम से कम 40 से 50 कप चाय पी लिया करते थे. अमजत खान की इस आदत से पूरा क्रू मेंबर परेशान था क्योंकि पूरा का पूरा दूध अमजत खान की चाय बनाने में खत्म हो जाया करता था. जब बात सामने आई की दूध खत्म हो जाता है तो खुद अमजत ने इसका तरीका निकाला और शूटिंग सेट पर एक भैंस लाकर बंधवा दी थी.

एक डायलॉग के 40 रीटेक-
अमजत खान शोले फिल्म के बाद हर घर में पहचाने जाने लगे. उनका गब्बर वाला रोल कालजयी हो गया. शोले फिल्म में एक डायलॉग है ‘कितने आदमी थे’. यह डायलॉग तो हम सबने सुना है और याद भी है लेकिन इस डायलॉग को फिल्माने के लिए गब्बर सिंह ने 40 रीटेक लिए थे. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस फिल्म के लिए अमजत खान ने कितनी मेहनत की थी.

ऐसे मिला गब्बर का रोल-
शोले में गब्बर का रोल पहले अमजत खान को ऑफर ही नहीं हुआ था. दरअसल गब्बर के लिए अमजत खान पहली पसंद नहीं थे. फिल्म में गब्बर के रोल के लिए पहले मशहूर अभिनेता डैनी को लिया जाना था. लेकिन डैनी के पास उस वक्त बहुत काम था और वो फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग में व्यस्त थे. इसके बाद सलीम खान ने फिल्म मेकर्स को अमजत खान का नाम सुझाया और उसके बाद इतिहास आपके सामने है.