रेखा जीतनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रही हैं उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ कॉन्ट्रोवर्शियल रही है. रेखा एक बेहतरीन अदाकारा के साथ बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हैं. एक दौर था जब उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा किसी को लेकर चर्चा में रहीं तो वो हैं सदी के महानायक अमिताब बच्चन. दोनों के लव स्टोरी के किस्से आज भी बी टाउन में मशहूर हैं. रेखा और अमिताभ एक दूसरे से बेइंतेहा मुहब्बत करते थें, बावजूद इसके दोनों कभी एक नहीं हो पाए. वजह रही अमिताभ का पहले से शादीशुदा होना.

जया से छुप कर मिला करते थें रेखा से
बता दें अमिताभ जया से शादी करने के बाद भी रेखा से अलग नहीं हुए थे. दोनों छुप छुप कर एक दूसरे से मिला करते थें, कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी. लेकिन कहते हैं ना सच को कितना भी छुपाओ एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है. जब एक बार सेट पर अमिताभ बच्चन रेखा के लिए अपने एक को स्टार से झगड़ा कर लिया था, तब से ही लोग इनके रिश्ते को शक के निगाह से देखने लगे थे. दोनों एक दूसरे से प्यार तो करते थे, लेकिन कभी दुनिया के सामने खुल कर इजहार नहीं कर पाए. कहा जाता है अमिताभ और रेखा एक बंगले में लोगों की निगाहों से बचकर मिला करते थें . कहते हैं एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से कभी भी वो ख़ुशी नहीं मिलती जिसकी तलाश इंसान करता है कुछ ऐसा ही हुआ रेखा के साथ. जिसकी टीस आज भी उनके दिल में है.

शादीशुदा आदमी से प्यार करने का दर्द कोई रेखा से पूछे
अभी हाल में ही रेखा ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर पहुंची थी, तब उनसे शो के होस्ट जय भानुशाली ने ऐसे ही एक सवाल किया कि ‘ आप ने कभी किसी औरत को किसी शादीशुदा आदमी के लिए इतना पागल होते हुए देखा है?’ रेखा भी इसपर हंसते हुए जवाब देते हुए कहती हैं. ‘ मुझसे पूछिए ना’. रेखा के इस जवाब से तो यही लगता है आज भी उनके दिल में एक शादीशुदा इंसान से प्यार करने का दर्द बाकी है.

रेखा के प्यार में पागल अमिताभ ने कर दी एक आदमी की पिटाई
इसमें कोई दो राय नहीं कि एक दौर में अमिताभ और रेखा की जोड़ी एक हिट जोड़ी में शुमार थी. दर्शक दोनों को पर्दे पर देखना काफी पसंद करते थें और इन्हें रियल लाइफ में देखना चाहते थें. लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं था.अमिताभ पहले से शादीशुदा थें और उन्हें यही डर सताता रहता था कि कहीं इस बात की भनक जया को न लग जाए. बॉलीवुड में इनके बहुत किस्से मशहूर है उसी में से एक किस्सा है फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ से कहा जाता है फिल्म की शूटिंग के दौरान शूटिंग देखने के लिए आस पास के गांव वालों की भीड़ जमा हो गई थी, उन्हीं में से एक शख्स रेखा के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया. ये देखते ही अमिताभ गुस्से से आग बबूला हो गए और उस आदमी की जमकर पिटाई कर दी. अमिताभ को इतने गुस्से में देख सभी हैरान रह गए और तभी से लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अमिताभ और रेखा के बीच कुछ तो चल रहा है. आप को बता दें जया और रेखा के बीच एक डिनर ने अमिताभ और रेखा को हमेशा के लिए दूर कर दिया. चलिए बताते हैं उस रात ऐसा क्या हुआ जिसके बाद से अमिताभ ने रेखा से दूरी बना ली.

जया को लग चुकी थी अमिताभ के धोखे की भनक
ये बात है 1977 की जब रेखा अपनी मांग में सिंदूर लगाया करती थीं यही नहीं वे मीडिया में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरे फैला रही थीं. वे अपने और अमिताभ के रिश्ते को जगजाहिर करने में लगी हुई थीं. वही दूसरी तरफ जया एक पत्नी का फर्ज अदा करते हुए अपना घर संभाल रही थीं. उन दिनों चर्चा थी कि जहां रेखा अमिताभ को किसी भी तरह हासिल करने में लगी हुई थीं वही जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने में लगी हुई थीं. जया एक बार रेखा से मिलाना चाहती थीं और ये मौका उन्हें तब मिला जब अमिताभ फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर गए हुए थे.

एक रात जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया और रेखा ने जया के निमंत्रण को स्वीकार कर सज धज के उनके घर पहुंच गई. जया बेहद सादे कपड़े में थीं उन्होंने रेखा का प्यार से स्वागत किया. डिनर तक जया ने रेखा से अमिताभ के बारे में जिक्र तक नहीं किया, लेकिन डिनर के बाद जब जया रेखा को गेट पर छोड़ने आई तो दरवाजे पर खड़ी होकर जया ने रेखा से जो कहा उसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई. जया ने रेखा से कहा ‘चाहे कुछ भी हो जाए मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी’. इस बात की खबर जब अमिताभ को लगी वो रेखा से दूरी बना लिए उन्हें पता चल गया था कि जया को इसकी खबर लग चुकी है. अमिताभ और रेखा को आखिरी बार फिल्म ‘सिलसिला’ में देखा गया था.
आज भी हैं रेखा अकेली
अमिताभ रेखा से दुरी बनाकर अपने परिवार की तरफ ध्यान देने लगे और रेखा जहां थीं वहीं रह गई. एक शादीशुदा आदमी से प्यार करने का अंजाम ये हुआ कि अमिताभ तो अपने बीवी बच्चों में खो गए, लेकिन रेखा आज भी अकेली रह गईं. चाहे औरत हो या आदमी एक्स्ट्रा मैरिड अफेयर कभी सुखद नहीं होता.