Friday, April 18, 2025

लड़कों की इन 5 आदतों से चिढ़ती हैं लड़कियां, देखते ही बना लेती हैं दूरी

कहते हैं प्यार एक खुशनुमा एहसास होता है जिसे महसूस करने वाला हर शख्स खुद को संपन्न महसूस करता है। आपने भी उम्र के किसी न किसी मोड़ पर किसी से दिल लगाया होगा, कभी न कभी आपका दिल भी किसी के लिए धड़का होगा।

कई बार आपने देखा होगा कि कुछ रिलेशनशिप्स ज्यादा दिनों तक नहीं चलती हैं। कहते हैं कुछ रिश्तों की उम्र ही छोटी होती है। लेकिन कई बार ये रिश्ते हमारी गलतियों की वजह से भी खत्म हो जाते हैं।

आज हम आपको लड़कों की उन गलतियों के विषय में बताने जा रहे हैं जिनसे लड़कियां सख्त नफरत करती हैं। अगर आप उनके सामने बार-बार ये गलतियां दोहराते हैं तो वे आपसे दूर होने लगती हैं।

आइये जानते हैं लड़कों को किन गलतियों से बचना चाहिए।

personal space

पर्सनल स्पेस

आजकल के रिश्ते में दरार पड़ने का मुख्य कारण पर्सनल स्पेस न देना ही है। ज्यादातर रिश्तों में पार्टनर्स की एक-दूसरे से इसी बात को लेकर शिकायत रहती है।

कई बार प्रेमी अपनी प्रेमिका की पर्सनल लाइफ में दखलंदाज़ी करने की कोशिश करने लगता है जिसकी वजह से लड़की खुद को बंधा हुआ महसूस करना शुरु कर देती है। ऐसे में वह उस रिश्ते से जल्द से जल्द बाहर आने की कोशिश करना शुरु कर देती है।

relationship tips

शक

आधुनिकता के इस दौर में 90 प्रतिशत रिश्तों के टूटने का इकलौता कारण शक करना ही होता है। अक्सर लड़के उनकी गर्लफ्रैंड की फोटोज़ पर कमेंट्स को देखर उनपर शक करने लगते हैं। अगर उनका फोन ज्यादा देर तक बिज़ी आता है तो वे उनपर शक करना शुरु कर देते हैं। ऐसे में लड़कियां उस रिश्ते से निकलना का ट्राई करने लगती हैं।

relationship tips

सम्मान न देना

आपने अक्सर देखा होगा शुरुआत में लड़के अपनी गर्लफ्रैंड से सम्मान से बात करते हैं। जैसे ही उनके रिलेशन को कुछ वक्त बीतता है वे उसके साथ बेअदबी से बात करना शुरु कर देते हैं।

ऐसे में लड़कियां उस रिश्ते से बाहर निकलने का मन बनाने लगती हैं जहां उन्हें सम्मान नहीं मिलता है। वे उस व्यक्ति से नफरत करना शुरु कर देती हैं जो उनकी इज्जत नहीं करता है।

relationship tips

ताने मारना

हर किसी का कुछ न कुछ पास्ट जरुर होता है। अक्सर ऐसा होता है जिस लड़की के साथ हम आज रिलेशनशिप में हैं वह पहले किसी और लड़के के साथ रिश्ते में रही हो।

लेकिन कई बार लड़के उसे उसके पास्ट को लेकर ताना मारना शुरु कर देते हैं। वे छोटी-छोटी लड़ाइयों पर पुराने जख्मों को कुरेतना शुरु कर देते हैं। इस परिस्थिति में लड़कियां उस रिश्ते से निकलने की कोशिश करने लगती हैं।

relationship tips

शारीरिक संबंध

कुछ लड़कों का मानना होता है कि लड़की अगर उनके साथ रिलेशनशिप में आ गई है तो वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी तैयार हो जाएगी। जबकि ऐसा कतई नहीं होता है। जरुरी नहीं कि जो लड़की आपके साथ किसी रिश्ते में बंधी हो वो आपके साथ इंटीमेट होने के लिए भी रैडी हो जाए।

लेकिन कई बार लड़के अपनी पार्टनर को इस चीज़ के लिए फोर्स करने लगते हैं जिसकी वजह से लड़कियां उस रिश्ते को खत्म करने का मन बना लेती हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here