भारतीय महिलाओं को अक्सर कुकिंग करते वक्त छोटे मोटे काम करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिससे कई बार काम बनने की जगह बिगड़ जाता है. फिर जिस काम को करने में हमें आधा घंटा लगने वाला था उसी काम को करने में हमें दुगुना समय लग जाता है. ऐसे में हम इंटरनेट पर किचन के कामों को आसान बनाने के लिए टिप्स एंड ट्रिक्स ढूढ़ते रहते है. जिसमें लहसुन को कैसे छिलें या चीटियों से कैसे छुटकारा पाए आदि चीजें शामिल है. चलिए हम आपको कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताते है. जिससे आप अपने काम को आसान बना सके.
लहसुन को आसानी से कैसे छीलें
हमारी किचन में लहसुन स्वाद के मामले में काफी जरुरी होता है. क्योंकि जब तक सब्जियों में लहसुन नहीं पड़ता तब तक सब्जी में स्वाद नहीं आता और जिन घरों में लहसुन के शौक़ीन ज्यादा होते है. उनको लहसुन छिलने में बड़ी दिक्कत होती है. इसके लिए हम आपको 2 आसान तरीके बताते है.

अगर आपके घर में माइक्रोवेब है तो आप लहसुन छिलने से पहले आप लहसुन की कलियों को केवल 20 सेकेंड्स के लिए माइक्रोवेब कर लें और आप देखेंगे कि आपने बहुत ही कम मेहनत में आसानी से लहसुन छील लिया है. दुसरे तरीके में आप लहसुन की कलियों पर बेलन से क्रश कर दें. आप देखेंगे की लहुसन के छिलके अपने आप उतर गए है.
नींबू से ज्यादा रस निकालने का उपाय
कई बार हमारे किचन में पड़े नींबू थोड़े सख्त हो जाते है. जिनमें से रस निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आपके पास फ्रेश नींबू न होने पर बड़ी समस्या हो जाती है. ऐसे में आपको बस एक काम करना है. आप नींबू को किचन स्लैब पर रखकर कसकर मलें. आप देखेंगे कि आप पहले से ज्यादा रस निकाल पायें है. इसके अलावा अगर आपको थोड़े से रस की जरूरत है तो आप फ्रॉग या कांटे की मदद से नींबू में छेद करके अपनी जरूरत के हिसाब से रस निकाल लें.

पनीर को सॉफ्ट बनाने के तरीके
अगर आपको पनीर के टाइट होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है. तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आप ये तीन तरीके अपना सकते है.

- पनीर को इस्तेमाल करने से पहले आप पनीर को गुनगुने पानी में डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. आपका पनीर सॉफ्ट हो जाएगा.
- पनीर को फ्रिज से निकालकर सीधे इस्तेमाल करना चाहते है तो आप तबे पर थोड़ा सा आयल डालकर पनीर को रोस्ट कर लें. ऐसा करने से पनीर सॉफ्ट तो होता है साथ ही पनीर का टेक्चर भी अच्छा हो जाता है.
- अगर आपके पास बिलकुल भी टाइम नहीं है तो आप फ्रिज से निकालें पनीर को 1 या 2 मिनट तक रूम टेम्प्रेचर पर रखकर उसे हाथों से रब कर दें. ऐसा करने से भी पनीर थोडा सॉफ्ट हो जाता है.
आइसक्रीम को सही शेप में काटने का तरीका
अगर आप चाहते है कि आपके द्वारा काटे गये डेजर्ट और आइसक्रीम सही शेप में कटे तो इसके लिए आप जिस चाक़ू से इसे काटने वाले है उस हल्का सा गर्म कर लें. इससे जब आप आइसक्रीम या मिठाइयों पर स्लाइस करेंगे तो वो एक दम सही शेप और आसानी से कट जाएगी.
चीटियों के छुटकारा पाने का तरीका
अगर आपके घर में या किचन में हर टाइम चीटियों का झुण्ड लगा रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप बस थोड़े सा विनेगर या सिरका किचन स्लैब में डालकर अच्छे से सफाई कर दें.

ऐसा करने से चीटियों को खाने की स्मेल नहीं मिलेगी और वो किचन से दूर ही रहेंगी. इसके अलावा आप किचन के फर्श पर भी सिरके की कुछ बुँदे डालकर फर्श की अच्छे से सफाई कर दें. क्योंकि चीटियाँ हमेशा खाने की स्मेल से ही अटरेक्ट होती है.