Saturday, April 25, 2026

वाशिंग मशीन के ड्रायर में बर्फ के टुकड़े डालने से होते हैं ये फायदे, इस हैक्स को अपनाकर आपकी जिंदगी भी हो जाएगी आसान

आजकल के जमाने में ज्यातातर लोग कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि मशीन में कपड़ा आसानी से धूल जाता है और मेहनत भी नहीं लगती और समय की भी बचत होती है. बारिश के मौसम वाशिंग मशीन काफी लाभदायक होता है क्योंकि ये कपड़ों को लगभग सूखा कर बाहर निकालता है. लेकिन क्या आप को पता है वाशिंग मशीन में बर्फ के टुकड़े डालने ने क्या फायदें होते हैं.

बारिश का मौसम आते ही कपड़े धोना उसे सुखना फिर आयरन करना एक बड़ा काम होता है. ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि मॉनसून में धुले हुए कपड़ों से बदबू आने लगती हैं. और मशीन से निकलने के बाद कपड़ों में सिलवटें पड़ जाती हैं. लोग अकसर यही सोचते हैं की बरसात के मौसम में कपड़ें अच्छे से सूखे नहीं इसलिए कपड़ों से स्मेल आ रही है, लेकिन ऐसा नहीं हैं कभी कभी हम अपने मशीन को साफ़ करना भूल जाते हैं जिसकी वजह से धुलने के बाद भी हमारे कपड़ों से बदबू आती है. हमें हफ्ते में एक बार अपने मशीन के अंदर की सफाई जरूर करनी चाहिए.

Pic source-social media

क्यों धुले हुए कपड़ों से आती है बदबू

अगर आप वाशिंग मशीन में धुले कपड़ों में से आने वाली बदबू से परेशान हैं तो शायद आप की मशीन में ही कुछ खराबी होगी। दरअसल हम कपड़ों की सफाई तो मशीन के जरिए कर लेते हैं, लेकिन मशीन की सफाई करना अकसर भूल जाते हैं. चलिए आप को कुछ आसान से वाशिंग हैक्स बतातें हैं जिससे आप कपड़ों से आ रही बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. अगर आप के पास फ्रंट लोडिंग मशीन है तो आप रबर के नीचे देखें वहां पर सबसे ज्यादा गंदगी नजर आएगी, इसे साफ करने के लिए टिशू पेपर पर थोड़ा सा माउथवॉश लेकर रबर पर लगा दें  उसके बाद 10 से 15 मिनट बाद हटा कर साफ कर दें. उसके बाद आप देखेंगे कपड़ों से आ रही बदबू की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी.

Pic source-social media

वाशिंग मशीन में बर्फ डालने के फायदे

चलिए आप को बताते हैं मशीन में बर्फ डालने से क्या चमत्कार होता है. इस आसान से घरेलु हैक्स से आपको कपड़ा आयरन करने की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। वाशिंग मशीन के ड्रायर में कपड़े सूखने के बाद कपड़ों में सिलवटें पड़ जाती है और उन कपड़ों को बीना आयरन के पहना नहीं जा सकता। लेकिन अगर ड्रायर में बर्फ के टुकड़ें डाल दिया जाए तो कपड़ों में सिलवटें नहीं पड़ती और आयरन की भी जरुरत नहीं होती.

Pic source-social media

बता दें वाशिंग मशीन में कपड़ें सूखाते वक़्त ड्रायर में बर्फ डाल देना चाहिए , क्योंकि जब ड्रायर से गर्म हवा निकलती है तो बर्फ पिघलती है और भाप पैदा करती है और इसी वजह से कपड़ों में सिलवटें नहीं पड़ती हैं. और कपड़ों को बीना आयरन के भी पहना जा सकता है. आप को हमारा ये वाशिंग हैक्स टिप्स कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here