बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में बने रहने के लिए कैदियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में चेतन हंसराज ने जेल में वाइल्ड कार्ड एंट्री करके दर्शकों को चौंका दिया है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि चेतन बाकी के कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते नज़र आएंगे। वहीं, खबर तो ये भी है कि मशहूर लेखक चेतन भगत भी शो में एंट्री कर सकते हैं।
बहरहाल, आज हम आपको उन सेलेब्स के विषय में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कंगना के शो में कैदी बनने से साफतौर पर इनकार कर दिया था।
इनमें टीवी जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मि देसाई से लेकर फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा मलिका शेरावत तक शामिल हैं।

रश्मि देसाई
बीते कुछ दिनों से रश्मि देसाई की लॉकअप में एंट्री को लेकर अटकलें तेज़ हो रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तमाम खबरों में दावा किया जा रहा था कि बहुत जल्द एक्ट्रेस कंगना के लॉकअप में कैद नज़र आएंगी। हालांकि, इन अफवाहों को खारिज करते हुए रश्मि ने खुद इस बात को साफ किया है कि वे शो में नहीं नज़र आएंगी। उन्होंने कहा कि, मैं अपने करेंट कमिटमेंट के साथ खुश हूं। मैं शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती।

वीर दास
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन वीर दास को लेकक भी अफवाहें उड़ रही थीं कि वे भी कंगना के शो में नज़र आ सकते थे। हालांकि, एक्टर ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वे लॉकअप में न तो नज़र आएंगे और न ही उन्हें इस शो में किसी भी प्रकार की कोई दिलचस्पी है।

उर्फी जावेद
अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने उर्फी जावेदा का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। बताया जा रहा था कि बिग बॉस फेम एक्ट्रेस बहुत जल्द लॉकअप का हिस्सा होगीं। हालांकि, उर्फी इन सभी खबरों को अफवाह करार देते हुए साफ कर दिया है कि वे कंगना के इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

अनुष्का सेन
सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहने वाली अनुष्का सेन को लेकर खबरें आ रही थीं कि लॉकअप के मेकर्स की तरफ से उन्हें ऑफर दिया गया था। हालांकि, उन्हें इस बात को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया कि वे कंगना की कैदी नहीं बनेंगी।

रितेश सिंह
फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति रितेश सिंह को बिग बॉस के इस सीज़न में देखा गया था। तभी से वे चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रितेश कंगना के कैदी बने नज़र आएंगे। हालांकि, रितेश ने खुद साफ किया कि शो में उनकी एंट्री कन्फर्म नहीं हुई है।

मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को लेकर खबर आई थी कि शो के मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच तो किया था। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो सका है कि एक्ट्रेस इस शो में नज़र आएंगी या नहीं।