हाल में बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने बड़ा खुलासा किया है. अपने जीवन के बारे में बात करते हुए उसने कहा की मैं महज 30 की उम्र में एक पार्टी के बाद वन नाइट स्टैंड के दौरान प्रेगनेंट हो गई थी. यह एक मुश्किल वक्त था और एक फैसला लेना पड़ा.
ये है वो अभिनेत्री-
इस अभिनेत्री का नाम है कुब्रा सैत. सेक्रेट गेम में कुकू बनकर अपनी पहचान बनाने वाली कुब्रा ने हाल ही में अपनी एक किताब लांच की है. इस किताब का नाम है ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर। इस किताब का एक चैप्टर है I Wasn’t Ready to Be a Mother. इस चैप्टर में कुब्रा ने जिक्र किया की कैसे वह 30 वर्ष की उम्र में वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने हफ्ते भर बाद ही गर्भपात करवाने का फैसला लिया था.
ये था वो व्यक्ति –
कुब्रा ने अपनी किताब ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर के चैप्टर I Wasn’t Ready to Be a Mother में पूरी घटना का जिक्र किया है. उन्होंने बताया की यह बात साल 2013 की है. इस दौरान मैं अंडमान के ट्रिप पर थी. पार्टी के दौरान मैनें ड्रिंक की और अपने एक दोस्त के साथ इंटिमेट हुई. इसके कुछ हफ्ते बाद मेरा प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया. मैं उस वक्त 30 वर्ष की थी और हफ्ते भर बाद ही मैनें गर्भपात करवाने का फैसला लिया था.

कोई पछतावा नहीं-
इस घटना के बारे में बात करते हुए कुब्रा ने कहा की’-मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है. 23 की उम्र में शादी और 30 की उम्र में बच्चे का जो दवाब एक औरत के मन में रहता है वो मेरे समझ में नहीं आता है. ये एक सेट इनविजिबल रूल है. मुझे पता है की मेरे साथ जो हुआ उसके लिए मैं तैयार नहीं थी. लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा भी नहीं है.

कुकू बनकर मिली सफलता-
कुब्रा ने वैसे तो बॉलीवुड में कई फ़िल्में की हैं लेकिन उन्हें सेक्रेट गेम्स में कुकू बनकर मिली। इसमें वो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ थीं. इस सीरीज में उनके रोल को काफी पसंद किया गया. यह एक फेमस सीरीज थी. वैसे कुब्रा में सलमान खान की फिल्म रेडी से डेब्यू किया था लेकिन उसमें कुब्रा को कोई पहचान नहीं मिली थी. इसके बाद जवानी जानेमन, सुल्तान और लाइफ ऑफ़ सिटी जैसी फिल्मों में रोल करने के बाद कुब्रा को लोग जानने लगे. इसके बाद सेक्रेट गेम्स से उन्हें सफलता मिली।
