Saturday, April 18, 2026

सूर्यवंशम का ये क्यूट सा बच्चा आज हो गया है हैंडसम बॉय, लुक के मामले में बड़े बड़े स्टार को दे रहे है मात

अक्सर आपने सोनी मैक्स पर सूर्यवंशम फिल्म को देखा ही होगा। जिसमें अमिताभ समेत दूसरे कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से इस फिल्म को हिट बना दिया। साल 1998 में रिलीज हुई इस आइकॉनिक फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में सबसे अच्छी बात अमिताभ का डबल रोल लगता है।  लेकिन इस फिल्म में इस मासूम से दिखने वाले बच्चे को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। जिसने अमिताभ बच्चन के पोते और बेटे का रोल निभाया था। पी.बी.एस आनंद वर्धन का ये बच्चा अब बड़ा हो गया है और लुक के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को मात देता है।

पी.बी.एस आनंद वर्धन

बता दें सूर्यवंशम में प्यारा सा रोल निभाने वाले आनंद ( Anand vardhan ) ने बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू किया था। जिनकी पहली साउथ फिल्म प्रियराग्लु थी। आज आनंद 20 साल के हो चुके है। जो दिखने में किसी स्टार किड से कम नहीं दिखते।

सूर्यवंशम

आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां 3 साल की उम्र के बच्चे खेलने कूदने में रहते है। वही आनंद ने महज 3 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर डेब्यू कर लिया था। इनके दादा पी.बी. श्रीनिवास जाने माने सिंगर थे। जिन्होंने 3,000 हजार से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने गाए थे। जिसमें तेलगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी गाने शामिल है। उनका सपना था कि उनका पोता एक अच्छा एक्टर बनकर नाम कमाए।  अपने छोटे से फिल्मी करियर के दौरान आनंद कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके है।

सूर्यवंशम

आनंद के दादा उन्हें लेकर बड़े बड़े फिल्ममेकर्स के पास जाया करते थे। जिससे उनके पोते को फिल्मों में काम करने का मौका मिल सके। ऐसे ही एक बार जब आनंद एक मशहूर डायरेक्टर गुणशंकर के पास गए थे। उन्होंने आनंद को देखकर अपनी आगामी फिल्म रामायणम के लिए कास्ट कर लिए। इस धार्मिक फिल्म में आनंद को हनुमान और वाल्मीकि का रोल दिया गया। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। इसके बाद उन्होंने तमिल भाषा में बनी सूर्यवंशम में काम किया और फिर हिंदी में बनी सूर्यवंशम में भी आनंद नजर आए थे।

जल्द कर सकते है इंडस्ट्री में वापसी

आनंद बीटेक से ग्रेजुएशन पूरा कर चुके है। एक इंटरव्यू के दौरान आनंद ने बताया कि वो 12 साल से फिल्मी इंडस्ट्री से दूर है। उन्होंने 13 साल की उम्र में सूर्यवंशम में काम करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। फिल्मों में वापसी के सवाल पर आनंद ने बताया कि वो जल्द ही टॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर से वापसी करने वाले है।

यह भी पढ़े : फोटो में मुस्कुरा रहे इस प्यारे से बच्चे की वाइफ आज है सुपरस्टार एक्ट्रेस, जिनकी पॉपुलरटी अमिताभ बच्चन के बराबर है, जानिए ये कौन है

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here