Monday, May 4, 2026

भाई के साथ मस्ती कर रही यह बच्ची आज है खूबसूरती की मिसाल, कभी था सलमान से नाता, पहचाना क्या?

हाल में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें एक बच्ची अपने भाई के साथ मस्ती भरे पल बताते नजर आ रही है। शायद आप इस फोटो को देखकर इस बच्ची को ना पहचान पाए लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस बच्ची की सुंदरता की मिसाल कोई दुनिया में दी जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं 1994 मैं मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन की। जो अपनी नीली आंखें और सुंदरता के लिए भारतीय सिनेमा के अलावा पूरी दुनिया मैं शुमार है।

ये फोटो उनके बचपन के टाइम की है। जिसमें वो अपने भाई के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। शायद उस समय इनके परिवार वालों ने नहीं सोचा होगा कि उनकी बेटी आज इंटरनेशनल लेवल पर पहचान हासिल कर लेंगी। खबरों के मुताबिक जब ऐश्वर्या राय अपने कॉलेज में थी तभी से लोग उनकी खूबसूरती पर दीवाने हो गए थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि ऐश्वर्या राय को तभी से फिल्म और टीवी ऐड के ऑफर आने लगे थे जब वह महज नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी।

ऐश्वर्या

फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले ऐश्वर्या राय कई मॉडल सो कर चुकी थी। साथ ही उन्हें ऐड फिल्मों के लिए कंपनियां मुंह मांगी कीमत देने को तैयार रहती थी। सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो में ऐश्वर्या राय अपने भाई आदित्य रॉय के साथ नजर आ रही है। जिसमें दोनों अपने बचपन के समय में बहुत क्यूट लग रहे है। इस फोटो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और इन दोनों की क्यूटनेस पर लोग बहुत अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है “soo cute” तो वही दूसरे ने लिखा है “लुकिंग फेंटास्टिक”।

ऐश्वर्या
ऐश्वर्या

बता दे ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1997 में रिलीज हुई मणिरत्नम फिल्म से की थी। जिसमें उनके काम को बहुत सराहा गया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। लेकिन ऐश्वर्या राय की जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट तब आया था जब उन्होंने सन 1999 में हम दिल दे चुके सनम मैं अभिनय किया था। इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर धमाल मचाया। उस दिन के बाद से ऐश्वर्या राय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इस फिल्म के बाद से सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। साथ ही इनके फैंस इन दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगा रहे थे। लेकिन सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की शादी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हो गई।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here