Tuesday, April 14, 2026

अपनी नानी के साथ बैठी ये बच्ची रह चुकी है मिस वर्ल्ड, नाम बताओ तो जाने

फोटो में दिख रही ये प्यारी सी बच्ची को अपनी नानी के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रही है। ये बच्ची आज बड़ी होकर बेहद सुंदर और ग्लैमरस दिखाई देती है। इस बच्ची का जादू आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी चल रहा है। इसके साथ ही ये मिस वर्ल्ड जीतकर भारत का नाम भी रौशन कर चुकी है। साथ आज के समय में बॉलीवुड फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी यही है। अब तो आपने इस एक्ट्रेस को पहचान ही लिया होगा। जी हां हम किसी और की नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा की बात कर रहे है।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया अपनी नानी को याद

हाल ही में प्रियंका चौपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उनके बचपन की फोटो दिखाई दे रही है। इसमें एक फोटो में तो प्रियंका अपनी नानी के साथ है और दूसरी फोटो में वो अपने माता पिता के साथ नजर आ रही है।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा की आज हम अपनी नानी का जन्मदिन मना रहे है। आगे उन्होंने लिखा कि मेरी नानी ने मुझे पाला है। जब मेरे पेरेंट्स अपने करियर को बैलेंस करनें में बिजी थे। में खुद को बहुत खुश किस्मत मानती हूं कि मुझे इतनी माएं मिली। में आप सभी की बहुत आभारी हूं। आप मुझे बहुत याद आती हो नानी।

2000 में बनी थी मिस वर्ल्ड

बता दें प्रियंका चौपड़ा मॉडल, एक्ट्रेस और फिल्म मेकर भी है। उन्होंने अपनी खूबसूरती के दम पर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसी के साथ साल 2016 में उन्हें पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। साथ ही साथ उन्हे पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। वही टाइम्स ऑफ इंडिया ने साल 2016 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया था।

बॉलीवुड में उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें वो अभिनेता फरहान अख्तर के साथ दिखेंगी। इस फिल्म का नाम जी लें जरा बताया जा रहा है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है । इसके साथ ही वो हॉलीवुड में  सिटाडेल में भी नजर आने वाली है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here