Saturday, April 18, 2026

पिस्तौल से नहीं बनी बात तो सलमान खान को मारने के लिए खरीदी 4 लाख की राइफ़ल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चे में हैं. कई बार खुलासा हुआ है की कुछ लोगों ने सलमान खान को मारने का प्रयास किया है. लारेंस विश्नोई गैंग एक लम्बे समय से सलमान खान की जान के पीछे पड़ा हुआ है. अब एक और खुलासा हुआ है जिसमें सलमान को मारने के लिए एक व्यक्ति पिस्तौल लेकर आया लेकिन बात नहीं बनी तो 4 लाख की राइफल खरीदी।

खरीदी 4 लाख की राइफल-
सलमान खान की जान के पीछे पड़े लारेंस विश्नोई ने हाल ही में पूछताछ के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया की साल 2018 में सलमान खान को मारने के लिए उसने अपने गैंग के एक मेंबर सम्पत नेहरा को भेजा था. सम्पत पिस्तौल लेकर आया था लेकिन कामयाब नहीं हो सका. इसके बाद अपने गांव के ही एक व्यक्ति से उसने स्प्रिंग राइफल खरीदी और उसे 4 लाख रुपये दिए.

pic-social media

नहीं करेंगे माफ़-
लारेंस विश्नोई ने काले हिरण शिकार के मामले में सलमान खान को लेकर कई सारी बातें बताई। उसने कहा की काले हिरण के मामले में वो सलमान खान को कभी माफ़ नहीं करेगा। उसका फैसला कोई कोर्ट नहीं बल्कि तकदीर करेगी। हाँ अगर सलमान खान और उसके पिता सार्वजनिक रूप से सामने आकर मांफी मांगते हैं तो उसका ह्रदय परिवर्तित हो सकता है.

pic-social media

मिला था खत-
आपको बता दें की कुछ दिनों पहले सलमान खान की पिता सलीम खान को मॉर्निंग वाक के दौरान एक धमकी भरा खत मिला था. इसमें लिखा था की सलमान खान का हाल भी मूसेवाला के जैसे करेंगे। इस मामले में पुलिस ने महाकाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. फ़िलहाल इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

pic-social media

फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं-
जाहिर है की सलमान खान का फ़िल्मी सफर आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सलमान खान आखिरी बार अंतिम में दिखाई दिए थे और यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी. अब सलमान खान तेलगु भाषा की फिल्म गॉडफादर में दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा सलमान खान जल्द ही टाइगर-3 में नजर आएंगे इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना नजर आने वाली हैं.

pic-social media

आपको बता दें की पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लगातार सलमान खान की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले पकडे गए एक व्यक्ति ने खुलासा किया था की वह सलमान खान को मारने उनके घर तक पहुँच गया था लेकिन पुलिस की सुरक्षा को देखने के बाद वो वापिस लौट आया था.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here