Saturday, April 18, 2026

सालों पुरानी ये तस्वीरें दर्शाती हैं भारत के सुनहरे इतिहास को, आप भी देखें…

भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है. पिछले 150 सालों में भारत देश ने जितना बदलाव देखा है शायद की किसी देश ने देखा होगा. जैसे जैसे समय  बीतता है वैसे वैसे वर्तमान समय भविष्य में बदलने लगता है, लेकिन उसकी कुछ सुनहरी यादों को लोग तस्वीरों में कैद कर लेते हैं, और जब भी मन करता है तो उन तस्वीरों के जरिए यादें ताजा कर लेते हैं. ऐसी ही कुछ तस्वीरें हमारे इतिहास की सुनहरी यादों को दर्शाती है. जिससे हम आप को रूबरू कराएंगे.

हम अकसर सोचते हैं पहले और आज में कितना बदलाव आ गया. जैसे जैसे समय का चक्र घूमता है वैसे वैसे बदलाव होते रहते है.  हमारे देश के इतिहास की कुछ ऐसी ही सुनहरी यादें हैं.

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

मुंबई शहर सबसे भीड़ भाड़ वाला शहर माना जाता है. दूर दूर से लोग यहां काम की तलाश में आते हैं. इसी शहर का सबसे प्रसिद्ध एक जगह है जिसे पहले विक्टोरिया टर्मिनल के नाम से जाना जात था और अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के नाम से जाना जाता है.

फ्लोरा माउंटेन 

ये तस्वीर 80 के दशक के फ्लोरा माउंटेन की है, तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना बदलाव हुआ है.

चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक हर जगह मशहूर है. आप तस्वीर देख अंदाजा लगा सकते हैं तब में और अब में क्या बदलाव हुआ है.

चार मीनार हैदराबाद

चार मीनार के चर्चे चारों तरफ होते है.  तस्वीर में आप देख सकते हैं इतिहास में चार मीनार कैसा दिखता था..

जेब्रा गाड़ी

आप ने घोड़ा गाड़ी और बैल गाड़ी तो देखा ही होगा, लेकिन 1930 में कोलकाता में जेब्रा गाड़ी की ये तस्वीर है.

इतिहास में ऐसे होते थें एंबुलेंस 

सन 1940 की ये तस्वीर है जिसमें आप देख सकते हैं कि एंबुलेंस इस तरह के हुआ करते थें.

लकड़ी का चरखा

चरखा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का सबसे ताकतवर प्रतीक बना था. इसे महात्मा गांधी ने लोगों में आत्मनिर्भर होने की भावना जगाने के लिए अपनाया था.

आजाद भारत का पहला अखबार

ये तस्वीर आजादी के बाद की पहले अखबार की है.

भारत पाक बटवारे की तस्वीर

वैसे तो आप ने भारत पाक बटवारे की कई तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन ये तस्वीर भारत पाक बटवारे की सच्ची तस्वीर है.

पहली महिला पायलट

ये तस्वीर पहली भारतीय महिला पायलट सरला ठकराल की है. महज 21 साल की उम्र में पहली महिला पायलट बनी.

भारत में चलने वाली पहली ट्रेन

इस ट्रेन को भारत में पहली बार 1883 में मुंबई से ठाणे के बीच में चलाया गया.

ये वे तस्वीरें हैं जिसे देख भारत के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है और ये भी पता चलता है कि पहले और आज के भारत में क्या क्या बदलाव हुए हैं.

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here