Saturday, April 18, 2026

Udaipur हत्याकांड के आरोपियों की पेशी के दौरान जूते चप्पल से पिटाई, 10 दिन के रिमांड पर NIA को सौंपा

राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के चार आरोपियों को जयपुर की एनआईए अदालत में पेश किया गया आरोपियों को जब पुलिस लेकर जा रही थी वहां मौजूद भीड़ ने उनके साथ मारपीट कर दी वही कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर एनआईए की कस्टडी में सौंप दिया जहां उनसे हत्याकांड के बारे में कड़ी पूछताछ की जाएगी

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था लेकिन इसके बावजूद जैसे ही आरोपियों को सुनवाई के बाद बाहर ले जाया जा रहा था वहां मौजूद लोग भड़क उठे और हालात बेकाबू हो गए पुलिस के लिए आरोपियों को पुलिस वैन तक पहुंचाना बहुत भारी पड़ गया इसी बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी

मीडिया पोर्टल्स की खबर के अनुसार जब पुलिस आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची थी तो वहां मौजूद लोगों ने जमकर नारे लगाए वह आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे थे मजबूरन वहां मौजूद पुलिस को सुनवाई रूम का दरवाजा बंद करना पड़ा सुनवाई खत्म होने के बाद जब पुलिस आरोपियों को लेकर गाड़ी में बिठा ने जा रही थी तो वहां मौजूद कुछ वकीलों ने चारों आरोपियों को जूते चप्पल और डंडों से पीट दिया कुछ लोगों ने उन्हें थप्पड़ उसे भी मारा वहां मौजूद भीड़ नारे लगा रही थी और दोषियों को फांसी की मांग कर रही थी

आरोपियों की पिटाई के दौरान वकीलों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए पुलिस ने उन्हें बचाते हुए गाड़ी में बिठाया और रवाना किया पुलिस आज सुबह ही मुख्य आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर से जयपुर लेकर आई थी जहां दोनों को हाई सिक्योरिटी जेल में बंद किया गया था

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here