ग्रेटर नोएडा
आसमान में एलियन की तरह दिखने वाली चीज उड़ता देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, वह कुछ देर बाद जमीन पर गिरा और झाड़ियों में फस गया। मौके पर पहुंचे लोग उसके पास जाने की हिम्मत नहीं दिखा सके। वही, पुलिस भी उसके पास जाने से कतराती रही। शुक्रवार को यह पूरा वाक्य दनकौर कोतवाली एरिया के भट्टा पारसौल गांव का है।
जानकारी के अनुसार, भट्टा पारसौल गांव के लोगों को आसमान में एक एलियन की तरह दिखने वाली आकृति उड़ती हुई दिखाई दी। कुछ ही देर में उसे देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एलियन की तरह दिखने वाली आकृति पहले तो काफी देर तक आसमान में उड़ती रही। कोई उसे रोबोट तो कोई एलियन बताता। हालांकि कुछ देर बाद वह जमीन पर आ गिरी। साथ ही एलियन की तरह दिखने वाली आकृति झाड़ियों में फस कर सीधी खड़ी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। घंटों पुलिस और लोग उसे दूर से देखते रहे। बता दें कि आकृति का सिर मूवमेंट कर रहा था। जिसके डर की वजह से कोई उसके पास नहीं जा रहा था। हालांकि बाद में पुलिस उसके पास गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ। हालांकि उसे देखने के बाद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दर्शन जिसे देखकर वह डर रहे थे वह एक गुब्बारा नुमा वस्तु थी।
दनकौर कोतवाली प्रभारी का कहना है की वह एलियन या रोबोट नहीं था। एलियन की शक्ल का बनाया गया एक गुब्बारा है जो उड़ता हुआ आसमान में दिखाई लोगों को दिया था। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई थी।