2017 में योगी जी की सरकार आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रसाशन महिला सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। 4 साल से महिलाओ के प्रति होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है ।
यूपी पुलिस बना रही है महिला सुरक्षा का रोडमैप
अब उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर इसी दिशा में काम करने को लेकर चर्चा में है । महिला सुरक्षा के लिये बनाई गई हेल्पलाइन 1090 अब एक नया रोडमैप लेकर आ रही है । जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को पहले ही रोका जा सके ।
यूपी पुलिस इन अपराधों को रोकने के लिए “हमारी सुरक्षा ” #HamariSuraksha नाम से एक मुहिम लेकर आई है ।
पॉपअप के जरिये सचेत किया जाएगा
यूपी पुलिस की वीमेन पावर लाइन के मुताबिक अश्लील कंटेन्ट सर्च करने ( मुख्यत चाइल्ड से संबंधित) और देखने वालो को ऐसी किसी भी वेबसाइट ओर जाने पर पॉपअप मैसेज मिलेगा । ऐसे पॉपअप के जरिये उन्हें सचेत किया जाएगा । ताकि अपराध होने से पहले हो रोका जा सके । इस तरह से यूज़र्स की प्राइवेसी भी खत्म नही होगी । पहले कुछ खबरों में ये कह दिया गया था कि यूज़र्स के फोन पर नजर रखी जायेगी ।
सबसे ज्यादा एक्टिव इंटरनेट यूजर
उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य होने के साथ साथ सबसे ज्यादा इंटरनेट प्रयोग करने वाला राज्य भी है । प्रदेश में लगभग 90 प्रतिशत मोबाइल यूजर इंटरनेट का उपयोग करते है । पिछले कुछ समय से ये भी देखा गया है कि महिलाओं के प्रति अपराधी मानसिकता वाले व्यक्ति इंटरनेट पर भी इसी तरह के कंटेंट में रूचि लेते है ।

चयनित कंपनी रखेगी नजर
खबरों के अनुसार OOMUPH नाम की कंपनी का चयन किया गया है जो इस तरह के अश्लीलता से संबंधित सामग्री को सर्च करने वालो को ऐसी वेबसाइट प्रयोग करने पर नजर रखेगी और पॉपअप के द्वारा सचेत करेगी। यह कार्य वीमेन पावर लाइन के अंतर्गत होगा । कंपनी इन लोगो की जानकारी 1090 टीम को देगी । जिसके बाद मामले को देखकर टीम के सदस्य उस इंटरनेट यूजर को इस तरह के कंटेंट देखने से सचेत करेगी ।
आएगी अपराध में कमी
उत्तर प्रदेश पुलिस का मानना है कि इस तरह से वे अपराध होने से पहले ही काफी हद तक काबू पा सकेंगे । मुख्यत ये कंपनी उन लोगो को पॉपअप भेजकर अपराध करने से रोकेगी जो बच्चो से संबंधित अश्लील सामग्री पोर्न आदि देखते है ।
#हमारीसुरक्षा #Hamari Suraksha #WomenPowerline