मुंबई: ऐश्वर्या रॉय एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके चाहने वाले करोड़ों हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ जाती है. उनके चाहने वाले ऐश्वर्या से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी खबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया में एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिससे हड़कंप मच गया.
कोरियोग्राफर फराह खान द्वारा शेयर की गई तस्वीर में रानी मुखर्जी, करण जौहर और फराह खान के साथ अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या रॉय नजर आ रही हैं. लेकिन उनकी मांग में सिन्दूर है. शादी से पहले सिन्दूर भरी तस्वीर सामने आने से हर कोई इसके बारे में चर्चा करने लगा है. आइए आपको बताते हैं इस तस्वीर की सच्चाई।
फराह खान ने बताया सच-
फराह खान के शेयर करते ही यह तस्वीर जमकर वायरल होने लगी और सभी ऐश्वर्या के माथे में लगे सिन्दूर की चर्चा करने लगे. हालाँकि फराह ने इसका सच भी बता दिया। कोरियोग्राफर फराह खान ने जानकारी देते हुए बताया की यह तस्वीर साल 2001 की है. इसमें मशहूर डायरेक्टर करण जौहर, अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फराह के साथ ऐश्वर्या हैं.
फराह ने बताया की ऐश्वर्या सीधे देवदास के सेट से आईं थीं इसलिए उनके माथे में सिन्दूर है. आपको बता दें कि देवदास में ऐश्वर्या रॉय ने रोल ही ऐसा किया था की हमेशा उनके माथे में सिन्दूर दिखाई देता है. फराह द्वारा दी गई जानकारी के बाद मामला कुछ ठीक हुआ लोगों ने इसके बारे में चर्चा करनी बंद कर दी.
पहला घर खरीदने की तस्वीर-
कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया कि यह तस्वीर तब की है जब उन्होंने अपना पहला घर खरीदा था. बात साल 2001 की है. इसमें ऐश्वर्या सीधे देवदास के सेट से मेरे घर आईं थीं. वहीँ करण जौहर के बारे में लिखते हुए कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा की यह करण की बिना डिजाइनर कपड़ों वाली तस्वीर है.
आपको बता दें इस तस्वीर में सभी बहुत क्यूट लग रहे हैं. ऐश्वर्या रॉय भी हमेशा की तरह बहुत सुंदर लग रही हैं. अगर काम की बात करें तो ऐश्वर्या आजकल फिल्मी दुनियां में पूरी तरह से सक्रिय नहीं हैं. आजकल वो अपने परिवार और बच्चों की परवरिश में ध्यान दे रही हैं. लम्बे समय के बाद रणबीर कपूर के साथ फिल्म आई थी जो काफी हॉट रही. वही उनके पति अभिषेक बच्चन हाल ही में दसवीं फिल्म में नजर आए थे.