Thursday, April 16, 2026

रोल नंबर में हुई एक अंक की गलती से किसी और के रिजल्ट को देखकर खुद को कलेक्टर मान बैठा युवक, मांगी माफ़ी

UPSC का रिजल्ट आते ही सफल होने वाले कैंडिडेट्स की कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और साथ में वायरल हुई एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जिसने किसी और का रिजल्ट देखकर खुद को कलेक्टर मान लिया। बाद में जब दोबारा चेक किया तो ये रिजल्ट उसका नहीं था. अपने किए पर शर्मिंदा होते हुए युवक ने सबसे माफ़ी भी मांगी।

एक अंक की गलती-

हम बात कर रहे हैं यूपी में मुरादाबाद में रहने वाले उत्तम भारद्वाज की. जैसे की UPSC का परिणाम आया और उत्तम ने रिजल्ट देखा तो खुद को सलेक्ट मानने लगा. परिणाम में 121वीं रैंक दिखाई दे रही थी. कई सारे इंटरव्यू दे दिए और लोगों के साथ अपनी सफलता का मन्त्र तक शेयर कर दिया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ घर के बाहर आ गई. लेकिन जब इसी रोल नंबर पर सोनीपत एक उत्तम भारद्वाज ने दावा ठोका तो मुरादाबाद वाले उत्तम के होश ठिकाने नहीं रहे.

दरअसल मुरादाबाद के उत्तम भारद्वाज ने रोल नंबर की एक गलती की वजह से सोनीपत की उत्तम भरद्वाज के रिजल्ट को अपना रिजल्ट समझ लिया। आपको बता दें कि उत्तम का रोल नंबर 3516894 है तो वहीं हरियाणा निवारी उत्तम भारद्वाज का रोल नंबर 3516891 है.
जब इतनी बड़ी गलती सामने आई तो मुरादाबाद वाले उत्तम भारद्वाज को हार्ट अटैक के लक्षण आने लगे. आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ पर अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है.

इसके बाद उत्तम ने सोशल मीडिया में एक माफीनामा जारी करते हुए लिखा की ‘मैं उत्तम, अपने दिल की गहराइयों के साथ बता रहा हूं कि मुझे दुख है कि मेरी दस्तावेज दारी में रोल नंबर को नोट करते समय मेरी गलती के चलते यूपीएससी सीएससी 2021 में मेरे चयन होने की गलत सूचना फैल गई थी। कृपया मुझे इस गलती के लिए माफ करें।’

UTTAM moradabad with his family

विदेश मंत्रालय में है कार्यरत-

आपको बता दें की उत्तम भारद्वाज फ़िलहाल दिल्ली में विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद पर कार्यरत हैं. उनके पिता मुरादाबाद में बिजली विभाग में अधिशासी अधिकारी हैं और माँ एक गृहणी हैं. उत्तम का परिवार मुरादाबाद की बिजली विभाग की कॉलोनी में रहता है. और यह यूपीएससी की परीक्षा में उत्तम का यह पहला प्रयास था. हालाँकि इस घटना के बाद उत्तम के घरवाले मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं.

सोनीपत की उत्तम का देखा रिजल्ट-
121वीं रैंक हासिल करने वालीं उत्तम भारद्वाज मुख्य रूप से हरियाणा के सोनीपत के निजामपुर गांव की रहने वालीं हैं. उन्होंने रसायन विज्ञान में एमएससी कर रखी है. एक साल दिल्ली और तीन साल घर में रहकर तैयारी करने वालीं उत्तम के पिता एक स्कूल चलाते हैं.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here