संगीत जगत के दिग्गज कलाकार किशोर कुमार ने अपने समय में एक से बढ़कर एक हीट गानों को अपनी आवाज से तराशा था. जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. फिलहाल किशोर दादा फिर से चर्चाओं में बने हुए है. वजह है उनका मुंबई के जुहू स्थित शानदार बंगला, जिसे भारतीय क्रिकेट के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ने अगले पांच सालों के लिए लीज पर ले लिया है.
इस जगह में विराट कोहली अपना रेस्टोरेंट शुरू करने वाले है, जिसका काम भी शुरू हो गया है. इस बात की पुष्टि किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने दी है.
बेटे अमित ने किया साफ
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विराट कोहली ने किशोर दा के बंगले का एक बड़ा हिस्सा किराए पर लिया है. जिसमें वो अगले पांच सालों तक अपना रेस्टोरेंट चलाएंगे. रिपोर्ट्स की माने तो विराट के इस नए रेस्टोरेंट का काम लगभग पूरा हो चूका है. साथ ही साथ विराट के इस रेस्टोरेंट का मुहूर्त अगले महीने हो सकती है.

खबर को साफ करते हुए अमित कुमार ने बताया कि ‘कुछ महीने पहले लीना चंदावरकर के बेटे सुमित की मुलाक़ात विराट से हुई थी. जिसमें दोनों ने इस मुद्दे पर चर्चा की थी. बंगले का एक बड़ा हिस्सा विराट कोहली को दे दिया गया है’
पहली पत्नी के बेटे है अमित कुमार
बता दें संगीत के उस्ताद कहे जाने वाले किशोर कुमार ने चार शादियाँ की थी. अमित कुमार उनकी पहली पत्नी रुमा गुहा के बेटे है जबकि सुमित उनकी चौथी पत्नी लीना चंदवरकर के बेटे है. जानकारी हो अमित भी अपने पिता की तरह गायक, संगीत निर्देशक और एक्टर है.

हुई थी चार शादियाँ
जानकारी के मुताबिक़ सन 1950 में किशोर कुमार ने रूमा गुहा से शादी रचाई थी. लेकिन शादी के 8 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया था. जिसके बाद 1960 के समय फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा मधुबाला और किशोर कुमार में प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने के फैसला ले लिया. लेकिन शादी के 9 साल बाद मधुबाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मधुबाला के जाने के बाद किशोर दादा ने योगिता बाली और फिर चौधी शादी लीना चंदवारकर से की थी.
13 अक्तूबर 1987 के दिन हार्ट अटैक आने से किशोर कुमार स्वर्गवासी हो गये थे. उनके जाने पर पूरी दुनिया में फैले उनके फैन्स ने शौक व्यक्त किया था.