आयुष्मान खुराना बॉलीवुड की एक जानी मानी हस्ती हैं अपनी दमदार एक्टिंग के चलते आज एक्टर सभी के चहिते हैं. इनकी अधिकतर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन अच्छा रहा है. आयुष्मान खुराना की फैंस फॉलोइंग भी तगड़ी हैं और एक्टर लड़कियों में काफी लोकप्रिय भी हैं.
एक्टर ने अपनी शुरुआती पढाई सेंट जॉन हाई स्कूल चंडीगढ़ से की है. आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा खान से शादी की है इनके दो प्यारे बच्चे भी हैं. लेकिन एक्टर के बारे में एक ऐसा किस्सा है जिसे शायद काम लोग ही जानते होंगे. जब मॉल में सरेआम एक्टर को शर्म से लाल होना पड़ा था. आज आप को उसी किस्से से रूबरू कराएंगे.

रोडीज़ से की थी शुरुआत
आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के शो ‘रोडिज 2’ की थी जिसमे वो विनर भी रहें. इसके बाद एक्टर बतौर रेडिओ जॉकी काम किया, रेडिओ के बाद विडिओ जॉकी बन कर शो होस्ट करने लगे. लेकिन फ़िल्मी करियर की शुरुआत शूजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से हुई ये फिल्म एक्टर के लिए वरदान साबित हुई फिल्म सुपर हिट रही. इस फिल्म से इनकी फैंस लिस्ट भी बढ़ गई. और उन्होंने पीछे मूड कर कभी नहीं देखा.

फीमेल फैन ने की थी ये डिमांड
फिल्म हिट होने के बाद आयुष्मान को इतनी शोहरत मिली जिसके बारे में एक्टर ने कभी सोचा भी नहीं होगा. अब आप को इसी फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं. एक बार आयुष्मान अपनी मां के साथ मॉल घूमने गए थे, फिल्म विकी डोनर के हिट हो जाने के बाद एक्टर सभी की आँखों में छाए हुए थे, उसी मॉल में एक फीमेल फैन आयुष्मान के सामने कुछ ऐसी डिमांड रख दी जिसे सुन एक्टर का मुँह खुला का खुला रह गया.
दरसल उस फीमेल फैन ने एक्टर से सरेआम स्पर्म डोनेट करने की मांग कर डाली जिसे सुन आयुष्मान खुराना अपनी मां के सामने शर्मिंदा हो गए.

आयुष्मान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में अभिनय किया है और यही वजह है की आज दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप बनाने में कामयाब हुए हैं. एक्टर के वर्कफ़्रंट की बात करें तो फिल्म ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ में नजर आने वाले हैं.