अर्जुन कपूर आज भले ही कामयाबी के शिखर पर हैं. लेकिन एक बड़े प्रड्यूसर का बेटा होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थें. बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले कई बार रिजेक्शन की मार झेलनी पड़ी थी.
अर्जुन कपूर आज बॉलीवुड में बड़े अभिनेता में शुमार है, अपने अभिनय के दम पर आज बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है, लेकिन एक दौर वो भी था जब एक्टर को कई बार रिजेक्शन सुनने को मिला था. फिल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर के बेटे होने के बाद भी इन्हे फिल्में नहीं मिल रहीं थी. फिल्मों में काम मिलने के किए अर्जुन को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी.

अर्जुन कपूर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म कल हो ना हो से किया था. लेकिन अर्जुन कपूर के सपने एक्टर बनने के थें. लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें रिजेक्शन का ही सामना करना पड़ रहा था, लेकिन उनकी किस्मत ने तब करवट ली जब 2012 में आई फिल्म “इशकजादे” से उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट परिणीति चोपड़ा थीं. ये फिल्म साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई. अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

एक इंटरव्यू में अर्जुन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि किस तरह उन्हें हर बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. कितनी मेहनत के बाद उन्हें “इशकजादे” फिल्म से डेब्यू करने का मौका मिला.
हर किसी के जहन में ये सवाल आता होगा कि इतने बड़े प्रड्यूसर का बेटा होने के बाद अर्जुन कपूर को इतने संघर्ष क्यों करने पड़े. तो हम आप को बताते हैं क्यों अर्जुन ने अपने पापा बोनी कपूर के साथ डेब्यू नहीं किया. दरअसल अर्जुन की माने तो वे किसी भी हाल में अपने पापा की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत नही करना चाहते थें, ये उनके लिए बहुत आसान होता. एक्टर ने कहा था कि अगर वे अपने पापा बोनी कपूर के साथ डेब्यू करते तो अपने आप को कभी पहचान नहीं पाते ये उनके लिए एक सेफ्टी जोन होता.

अर्जुन कपूर अपने ही दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए डायरेक्टर और प्रड्यूसर के ऑफिस के चक्कर काटने लगे, लेकिन हर जगह से उन्हें रिजेक्शन ही मिला. दरअसल उस समय अर्जुन कपूर का वजन तकरीबन 130 से 140 किलो था और यही वजह थी कि, कोई भी इन्हें कास्ट नही करना चाहता था. आदित्य चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को देखते ही जरूरत से ज्यादा वजन के कारण रिजेक्ट कर दिया था. ज्यादा वजन होने के कारण एक्टर को कई बार बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था. लेकिन एक्टर ने ठान लिया था कि वे किसी भी हाल में इंडस्ट्री में एंट्री कर के रहेंगे. और एक तब का समय था एक आज का समय है.

अर्जुन कपूर ने ये साबित कर दिया कि इंसान चाहे तो क्या नहीं कर सकता. आज अपने एक्टिंग के दम पर सभी के दिलों को में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. जल्द ही अर्जुन कपूर फिल्म एक विलन रिटर्न में नजर आने वाले हैं.