Saturday, April 18, 2026

सलमान की वर्जिनिटी से लेकर ऐश्वर्या को प्लास्टिक बोलना, वो मौके जब विवादों में रहा करण जौहर का शो

मशहूर डायरेक्टर करण जौहर का शो कॉफ़ी विथ करण एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह शो हमेशा सेलेब्स के बयानों को लेकर चर्चा में रहता है. बात चाहे सलमान खान की वर्जिनिटी को लेकर हो या फिर ऐश्वर्या को प्लास्टिक बोलना। कई मौकों पर यह शो विवादों में रहा.

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल-

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल साल 2019 में कॉफ़ी विथ करण में आए थे. इस दौरान केएल राहुल और हार्दिक पंड्या का ये शो काफी चर्चा में रहा. दरअसल पंड्या ने अपने निजी जीवन को लेकर कुछ ऐसी ही बात कर दी थी जिससे दोनों को दो-दो वन डे मैचों के लिए बैन भी कर दिया गया था.

pic-social media

ऐश्वर्या को बोला प्लास्टिक-
यह बात चौथे सीजन की है जब इमरान हाशमी से करण से कुछ सवाल पूछे थे. इसमें एक सवाल था इन अभिनेत्रियों का नाम सुनकर सबसे पहले आपके दिमाग में क्या आता है. जब ऐश्वर्या का नाम लिया गया तो इमरान ने प्लास्टिक कहा था इससे काफी विवाद हुआ था.

pic-social media

कंगना ने कहा मूवी माफ़िया-
यह बयान और शो का यह एपिसोड बहुत अधिक चर्चा में रहा. कंगना ने इस शो में करण जौहर को उनके सामने की मूवी माफिया कह दिया था. उनपर स्टारकिड्स को लांच करने का आरोप लगाया था. इसके अलावा करण को नेपिटिज्म का सरदार भी बताया था. कंगना का यह बयान बहुत चर्चा में था.

pic-social media

दीपिका को ज्यादा नहीं जानती-
साल 2014 में इस शो पर आई सोनम कपूर से दीपिका और प्रियंका को लेकर कुछ सवाल किए गए थे. इसके अलावा में सोनम कपूर ने कहा था कि दीपिका को वो ज्यादा नहीं जानती हैं. सोनम के इस बयान से उनकी काफी आलोचना हुई थी.

pic-social media

रणबीर पर दीपिका ने दिया बयान-
इस शो के तीसरे सीजन में गेस्ट के तौर पर दीपिका पादुकोण आई थीं. इस दौरान उन्होंने रणबीर को लेकर कहा था की रणबीर को अपनी बॉयफ्रेंड स्किल्स पर काफी काम करना चाहिए। इसके अलावा कहा था कि रणबीर को कंडोम के ब्रांड्स एंडोर्स करने चाहिए। दीपिका के इस बयान से ऋषि और नीतू कपूर बहुत अधिक खफा हुए थे.

pic-social media

तुषार ने प्रीती जिंटा को लेकर क्या कहा-
तीसरे सीजन में मेहमान के तौर पाए आए थे जीतेन्द्र के बेटे तुषार कपूर। इस दौरान जब उनसे पूछा गया की बोटॉक्स का नाम सुनते ही उनके दिमाग में पहला नाम किसका आता है तो तुषार ने प्रीती जिंटा का नाम लिया था. इसके बाद काफी बवाल मच गया था और बाद में तुषार ने माफ़ी मांगी थी.

pic-social media

सलमान की वर्जिनिटी-
करण के साथ इस शो पर सामान खान ने खुद को वर्जिन बताया था जिसके बाद सलमान खान की लगातार चर्चा हो रही थी.

pic-social media
Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here