बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान आजकल फिल्मों में दिखाई नहीं दे रही हैं. वैसे वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. जरीन खान ने एक वाक़या बताया था जब शूटिंग शुरू होने के बाद डायरेक्टर ने उनसे हर दूसरे सीन में बिकिनी पहनने के लिए कहा था. फिल्म शुरू होने से पहले यह बात नहीं कही गई थी.
अक्सर 2 के दौरान हुई ये बात-
जरीन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि-‘फिल्म अक्सर 2 की शूटिंग के दौरान अचानक से मुझे हर दूसरे सीन में बिकिनी पहनने के लिए कह दिया गया जबकि फिल्म शुरू होने से पहले ऐसी कोई बात नहीं बताई गई थी. मैं इस फिल्म से अलग होना छाती थी क्योंकि मुझे पता था की इसका कुछ नहीं हो सकता है लेकिन मैं अलग नहीं हो पाई. इस फिल्म की शूटिंग में कुछ सीरियस नहीं हो रहा था इसलिए मुझे इससे जाने का मन था और मैंने यह बात कह भी दी थी.

नहीं हुई ज्यादा कमाई-
इस फिल्म की कमाई भी ज्यादा नहीं हुई थी. फिल्म ने महज 7 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म में जरीन लीड रोल में थीं और उनकी भूमिका को खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म के डायरेक्टर और जरीन खान में कुछ मनमुटाव भी हो गया था जिसके बाद जरीन कई सारे इवेंट्स में नजर नहीं आई थीं.

बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं-
हाल में जरीन खान को मुंबई के टोरी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड शिवाशीष मिश्रा थे. दोनों ने रेस्टोरेंट के बाहर बहुत सारे पोज भी दिए. रोमांटिक अंदाज में जरीन अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं.
पहली फिल्म थी वीर-
आपको बता दें की जरीब खान को बॉलीवुड में सलमान खान लेकर आए थे. उनकी पहली फिल्म वीर थी जिसमें सलमान खान ने मुख्य किरदार निभाया था. इस फिल्म में सोहेल खान और मिथुन भी थे. सलमान खान ही जरीन को बॉलीवुड में लेकर आए थे. कहा जाता है की कैटरीना से शक्ल मिलने की वजह जरीन को बॉलीवुड में लेकर आए थे. वैसे ही जैसे ऐश्वर्या से शक्ल मिलने पर सलमान खान स्नेहा उल्लाल को सिनेमा की दुनिया में लेकर आए थे. लेकिन स्नेहा कुछ समय के बाद दिखाई देनी बंद हो गईं. इसके लावा आजकल जरीन भी दिखाई नहीं दे रही हैं. जरीन ने सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में कैरेक्टर ढीला नाम के गाने में डांस भी किया था .