Thursday, March 20, 2025

जब बंद कमरे में फ़िल्म के सीन पर हुआ था बवाल , विनोद खन्ना -माधुरी दीक्षित के बिगड़ गए थे रिश्ते

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती से आज भी लोगों के दिलों पर छुरियां चलाने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बनाया है। यही वजह है कि पिछले कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बावजूद माधुरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर के दौरान इंडस्ट्री के ज्यादातर सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। उनकी जोड़ी सभी कलाकारों के साथ हिट रहती थी। इन्हीं में से एक कलाकार थे विनोद खन्ना जिनके साथ अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन दिए थे।

हम बात कर रहे हैं 1988 में रिलीज़ हुई फिल्म दयावान की। इस फिल्म में माधुरी ने विनोद के साथ कई रोमांटिक सीन्स दिए थे। इनमें कई इंटीमेट सीन्स शामिल थे। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज भी लोगों की जुबान पर शहद की तरह चिपका हुआ है। अक्सर उसके विषय में सोशल मीडिया पर लोगों को गॉसिप करते हुए देखा जाता है। आखिर वो किस्सा है क्या? आइये जानते हैं।

madhuri dixit and vinod khanna

बहक गए थे विनोद खन्ना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोज़ खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए माधुरी ने करोड़ों रुपये चार्ज किए थे। उन्होंने खुद से 20 साल बड़े एक्टर विनोद खन्ना के साथ रोमांटिक सीन फिल्माने के लिए तकरीबन 1 करोंड़ की मोटी रकम वसूल की थी। फिल्म के गाने ‘आज फिर तुम पर प्यार आया है..’ में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित ने काफी लंबा किसिंग सीन फिल्माया था। कहा जाता है कि इस सीन की शूटिंग के दौरान माधुरी काफी घबराई हुई थीं। जब सीन शुरु हुआ तब विनोद बहक गए थे और अपना आपा खो बैठे थे।

madhuri dixit and vinod khanna

बड़ी मुश्किल से बचाया था खुद को

खबरों के अनुसार, दयावान के इस किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित के साथ बड़ी ही शर्मनाक हरकत कर दी थी। कहा जाता है कि वे डॉयरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुके थे और माधुरी को लगातार किस करते जा रहे थे। जैसे-तैसे एक्ट्रेस ने खुद को उनके चंगुल से बचा पाया था। इसके बाद विनोद खन्ना ने निर्देशक फिरोज़ खान से माफी मांगी थी।

madhuri dixit and vinod khanna

विवादों में रहा था माधुरी का किसिंग सीन

गौरतलब है, माधुरी दीक्षित ने इस घटना के बाद फिल्म के निर्देशक से इस सीन को काटने की भी गुजारिश की थी लेकिन वे नहीं माने थे। इसके बाद जब फिल्म रिलीज़ हुई तब माधुरी का यह रुप देखकर हर कोई दंग रह गया था। उस वक्त उनका यह सीन विवादों में रहा था।

मालूम हो, फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने साल 2017 में लंबी बीमारी से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनकी फिल्में आज भी एक्टर के फैंस को उनकी कमी महसूस नहीं होने देती हैं।

madhuri dixit

गुलाब गैंग में नज़र आईं थीं एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म गुलाब गैंग में देखा गया था। एक्ट्रेस की यगह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके अलावा माधुरी को कई टीवी शोज़ को जज करते हुए देखा जाता है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here