Friday, April 17, 2026

जब महेश भट्ट ने सरेआम किया था सुष्मिता को बेइज्त, एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासे

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपने ब्रेकअप को लेकर तो कभी शादी को लेकर. अभी हाल में ही सुष्मिता ट्विंकल खन्ना के शो ट्वीक इंडिया का हिस्सा बनी, और अपने मिस यूनिवर्स की जर्नी और लव लाइफ के बारे में खुल कर बात कि और अपने पहले डायरेक्ट महेश भट्ट के बारे में शॉकिंग खुलासे किए.

दस्तक फिल्म से किया डेब्यू

बता दें सुष्मिता एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं . फिल्म दस्तक से डेब्यू करने वाली सुष्मिता ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कई खुलासे किए.  डेब्यू फिल्म करने के बाद सुष्मिता ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, लेकिन इस दौरान सुष्मिता को एक बार कई लोगों के सामने शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी.

जब महेश भट्ट ने किया सबके सामने जलील

सुष्मिता ने अपनी पहली फिल्म दस्तक के बारे में बात करते हुए बताया कि किस तरह फिल्म के सेट पर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने सभी लोगों के सामने उनको जलील किया था. इस बारे में खुलासा करते हुए सुष्मिता ने बताया. ” जब मैंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था जब महेश भट्ट ने मुझसे कॉल कर के पूछा मेरी अगली फिल्म का हिस्सा बनोगी. इसपर मैंने उनसे कहा था कि मुझे एक्टिंग नहीं आती, और न ही मैंने एक्टिंग क्लास की है कभी. महेश ने मुझे कहा मैंने आप को एक्टर कहा ही नहीं. सुष्मिता ने बात जारी रखते हुए आगे कहा. ” महेश भट्ट के बहुत यकीन दिलाने के बाद मैं फिल्म के मुहूर्त सेट पर पहुंची वहां फिल्म केेे एक सीन में मुझे गुस्से में अपने कान की बाली निकाल कर किसी पर फेंकनी थी. मैंने ये सीन बहुत ही खराब किया था मेरे इस सीन को देखकर महेश इतने नाराज हुए कि कम से कम 60 से 70 लोगों के सामने मुझे फटकार लगाते हुए कहा क्या लेकर आए हो यहां भी मिस यूनिवर्स वाले रोल कर रही ही, अपनी जान बचाने के लिए भी ये एक्टिंग नहीं कर सकती”.

सुष्मिता ने गुस्से में छोड़ दी शुटिंग 

सुष्मिता ने इस वाक्या के बारे में और खुलासे करते हुए आगे बताया कि. ” महेश भट्ट की बात सुनने के बाद मैं गुस्से में वहां से जाने लगे तभी उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया, मैंने उनसे गुस्से में कहा आप मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकते जिसके जवाब में महेश ने मुझसे कहा ये होता है गुस्सा ये गुस्सा जाओ और कैमरे को दिखाओ.  सुष्मिता ने कहा सब महेश ने मुझे गुस्सा दिलाने के लिए चाल चली थी. ताकि मैं अपना बेस्ट शॉट दे सकूं”.

बहरहाल सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे वेबसीरीज “आर्या सीजन 3” की शूटिंग में व्यस्त हैं. 2 सीजन पहले आ चुके हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here