Sunday, May 3, 2026

जब पापा राजेश खन्ना ने बेटी ट्विंकल को पिलाई शराब, दी 4 बॉयफ्रेंड रखने की सलाह

बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की कई कहानियाँ आज भी यादों के गलियारों में तैरती रहती हैं. राजेश खन्ना जैसा स्टारडम आज तक शायद ही किसी बॉलीवुड अभिनेता को मिला हो. राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी की है और एक अच्छी इंटीरियर डिजाइनर हैं. ट्विंकल अपने पिता को बहुत मिस करती हैं. एक ऐसा ही वाकया है जब पापा राजेश खन्ना को शराब की पहली घूँट पिलाई और 4 बॉयफ्रेंड रखने की सलाह दी.

rajesh khanna with twinkle

खुद ट्विंकल ने बताई बात-

हाल ही ट्विंकल खन्ना ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता को एक खत लिखा था. ट्विंकल अपने पिता के बहुत करीब थीं और हमेशा से ही राजेश खन्ना हर बात में उन्हें सपोर्ट किया करते थे. ट्विंकल ने खत में जो भी बातें लिखीं वो चर्चा का विषय बन गईं. ट्विंकल ने अपने पिता राजेश खन्ना के कूल अवतार के बारे में बताते हुए कहा की ‘मुझे पहली बार शराब पिलाने वाले मेरे पिता राजेश खन्ना ही थे. मेरे हाथ में स्कॉच से भरी ग्लास थमाने वाले मेरे पिता ही थे. मेरे पिता बहुत ही कूल थे और मेरे ऊपर कोई पाबन्दी नहीं लगाते थे. उन्होंने मुझे डेट करने की सलाह दी और हमेशा इस बारे में बात करते थे.

rajesh khanna with twinkle

वो मुझे एक नहीं बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह देते थे और कहते थे की इससे तुम्हारा दिल नहीं टूटता। उन्होंने मुझसे पूछा की क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है , फिर कहा की हमेशा चार बॉयफ्रेंड रखो जिससे तुम्हारा दिल नहीं टूटेगा। उन्होंने हमेशा मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया और वो बहुत कूल डैडी थे.

rajesh khanna with twinkle

जन्मदिन पर लिखी थी पोस्ट-

हाल ही में राजेश खन्ना के जन्मदिन पर ट्विंकल ने बहुत ही भावुक बात लिखी थी जिसके बाद वो सोशल मीडिया में वायरल हो गई. ट्विंकल ने लिखा कि ‘उन्होंने (राजेश खन्ना) ने हमेशा कहा कि मैं उनके लिए अब तक का सबसे अच्छा तोहफा हूं, क्योंकि मैंने उनके जन्मदिन पर इस दुनिया में पहला कदम रखा. एक छोटा सा तारा आकाशगंगा में सबसे बड़े को देख रहा है. ये हमारा दिन एक साथ हैं, अभी और हमेशा के लिए.’

rajesh khanna with twinkle

आपको बता दें की राजेश खन्ना ने डिम्पल कपाड़िया से शादी की थी. कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी तो दोनों अलग रहने लगे लेकिन दोनों के बीच कभी तलाक नहीं हुआ. राजेश खन्ना से शादी के वक्त डिम्पल की उम्र महज 16 साल की थी व उन्होंने हाल ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम ही रखा था. राजेश खन्ना अपने समय के सबसे बड़े कलाकारों में से एक थे और उनके जैसा स्टारडम आज तक किसी भी बॉलीवुड अभिनेता का नहीं हुआ.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here