Saturday, April 18, 2026

जब जुबिन नौटियाल पर भड़क गए थे सलमान, करियर को लेकर कह दी थी ये बात..

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना रखा है। यही वजह है कि एक्टर की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

फिल्म इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान अक्सर लोगों की मदद करते नज़र आते हैं। कहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में जिस किसी पर एक्टर अपना हाथ रखते देते हैं उसका जीवन संवर जाता है। सलमान इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती और दुश्मनी दोनों के लिए मशहूर हैं।

jubin nautiyal

23 की उम्र में जुबिन ने की थी करियर की शुरुआत

अभिनेता से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा सुप्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया है। हाल ही में गायक ने एक समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार के दौरान बताया था कि कैसे सलमान ने उन्हें उनके करियर के लिए सलाह दी थी। जुबिन ने बताया था कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी उस वक्त उनकी उम्र 23 वर्ष थी। उन्हें अपना पहला ही गाना सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में गाने का मौका मिला था। इस फिल्म में उन्हें जिंदगी कुछ तो बता गीत को आवाज़ देने का मौका मिला था।

सिंगर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पहले उन्हें इस बात का पता नहीं था कि ये गाना दबंग खान की फिल्म के लिए डब किया जा रहा था। बाद में जब उन्हें इस बात का पता चला था तो डर गए थे। हालांकि, बाद में जुबिन ने और अधिक सहजता के साथ गीत को डब करना शुरु किया था।

jubin nautiyal

20 मिनट में रिकॉर्ड किया था सॉन्ग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान का नाम सुनकर जुबिन इतना हड़बड़ा गए थे कि उन्हें इस गाने को डब करने में 8-9 दिन का समय लगा था। वे पूरे-पूरे दिन स्टूडियो में मेहनत करते थे लेकिन जो मेकर्स की डिमांड थी उससे मैच नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, एक दिन वे स्टूडियो पहुंचे और उन्होंने गाना रिकॉर्ड करना शुरु किया। देखते ही देखते तकरबीन 20 मिनट में जुबिन ने इस गाने को परफेक्ट वॉइस में रिक़ॉर्ड कर लिया था।

jubin nautiyal

‘ज्यादा उड़ना मत..’

जुबिन बताते हैं कि यह गाना उनके लिए काफी स्पेशल है। इस गीत की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना शुरु हुआ था। लोगों ने उन्हें बजरंगी भाईजान के इस सुपरहिट ट्रैक से ही पहचानना शुरु किया था। वहीं, बॉलीवुड के नामचीन एक्टर सलमान खान को भी जुबिन की आवाज़ काफी पसंद आई थी। इस बात का खुलासा सिंगर ने खुद किया था। उन्होंने बताया था कि सलमान खान ने गाना सुनने के बाद उनकी तारीफ की थी और सलाह भी दी थी। एक्टर ने जुबिन से कहा था कि, उन्होंने बहुत अच्छा गाया है। उनका फ्यूचर ब्राइट है ऐसे ही मेहनत करते रहे तो एक दिन ऊंचाइयों को छुएंगे। इसके अलावा सलमान ने जुबिन से कहा था कि, जमीन से जुड़े रहना, ज्यादा उड़ना मत क्योंकि यह इंडस्ट्री उड़ा देती है।

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here