शाहरुख खान आज भले ही बॉलीवुड के किंग खान हो , लेकिन अपने करियर के शुरुआती दिनों में इन्हें भी कई बार रिजेक्शन और इंसल्ट झेलनी पड़ी थी. इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने किया था कि किस तरह एक बड़े प्रड्यूसर ने उन्हें यह कह कर जाने को कहा कि आप बॉक्स ऑफिस पर चल नही पाओगे.

बॉलीवुड के बादशाह कहें या किंग खान ये दोनो नाम शाहरूख खान पर फिट बैठते हैं. आज देश दुनिया चारों ओर शाहरुख का डंका बजता है. क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या जवान सभी इनके दीवाने हैं, हर किरदार में शाहरुख ने अपने आप को साबित किया है. लेकिन क्या आप को पता है कि एक्टर के शुरुआती दौर में जब एक प्रड्यूसर ने उनकी यह कह कर बेइजती की थी कि शाहरूख बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाएंगे, और उनकी तुलना गोविंदा और सनी देओल से कर उन्हे रिजेक्ट कर दिया था. इस बात का खुलास खुद एक्टर ने साल 1995 में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान किया था जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है.
प्रड्यूसर ने कर दी थी बेइज्जती
शाहरुख खान अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताते हुए कहा था कि जब वह काम कि तलाश में एक प्रड्यूसर से मिलने गए तो उनके साथ क्या हुआ. शाहरुख ने बताया प्रड्यूसर ने मुझसे पूछा “तुम एक्टर बनना चाहते हो , मैने कहा हां, फिर उसने कहा डांस कर के दिखाओ मैने डांस कर के दिखाया, लेकिन प्रोड्यूसर को डांस पसंद नहीं आया और वो बोला ऐसा डांस तो गोविंदा किलो के भाव में करता है, फिर उसने बड़े एटीट्यूड के साथ कहा फाइट कर के दिखाओ मैने कुछ फाइट सीन कर के दिखाए प्रड्यूसर ने कहा ऐसे फाइट तो सनी देओल टन के भाव करता है”.
जब प्रड्यूसर ने कहा तुम बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाओगे
शाहरुख खान अपनी बात जारी रखते हुए आगे बताते हैं कि जब प्रड्यूसर ने “मुझे डायलॉग बोलने के लिए कहा, मैंने कुछ डायलॉग बोल के दिखाएं, लेकिन उसने यह कह कर मेरी बेइज्जती कर कि तुम बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाओगे, शाहरुख ने आगे कहा उसकी ये बात मेरे दिल में चुभ गई मैंने ठान लिया, कि अगर बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकता तो वहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत तो कर सकता हूं, अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत की आग में जल तो सकता हूं “. किंग खान ने बॉलीवुड में आए न्यू कमर्स को संदेश देते हुए कहा आप कभी भी उम्मीद मत छोड़िए मेहनत करते रहिए सफलता जरूर मिलेगी.

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में जब एंट्री की थी तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था खुद के दम पर आज शाहरुख खान से बॉलीवुड के किंग खान बन गए. एक्टर के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो ऑपरेशन खुरकी, रॉककेटरी द नम्बी, लॉयन जैसी फिल्मों ने नजर आयेंगे.