Thursday, April 16, 2026

तस्वीर में दिख रही ये बच्ची एक टॉप एक्ट्रेस के साथ है, एक शाही परिवार की राजकुमारी

बॉलीवुड सेलेब्स छोटी सी छोटी बातों के लिए सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. सिल्वर स्क्रीन हो या इंटरनेट हर जगह इन्हीं के चर्चे होते है. हाल में ही एक ऐसे ही सेलेब्स की बचपन की थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसे  शेयर कर लोग उस बच्ची को पहचाने की बात कर रहे हैं.

बचपन में क्यूट ये बच्ची अब भी है उतनी ही क्यूट

सोशल मीडिया पर एक क्यूट सी बच्ची की तस्वीर शेयर की गई है. बेहद खूबसूरत ये बच्ची आज बड़ी होकर बॉलीवुड पर राज करती है. व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए ये बच्ची कोई आम बच्ची नहीं है बल्कि नवाबों के खानदान से ताल्लुक रहती है. और आज इसकी खूबसूरती और एक्टिंग का डंका चारों तरफ बजाता है. अभी भी नहीं पहचान पाए आप तस्वीर में नजर आ रही इस क्यूट सी बच्ची को. ये कोई और नहीं बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस सारा अली खान हैं.

 

रॉयल फैमिली की लाडली बेटी

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार सारा अली खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने एक्टिंग के बल बूते पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है.  सारा भले ही अपने जमाने के टैलेंटेड कलाकार सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी  है, लेकिन इंडस्ट्री में पैर उन्होंने खुद के दम पर जमाया है. केदारनाथ फिल्म से डेब्यू करने वाली सारा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी.

पटौदी खानदान से हैं सारा

बता दें सारा काफी रईस घराने से हैं इनके पिता सैफ अली खान पटौदी काफी रईस हैं. सारा पटौदी फैमिली की इकलौती लाडली बेटी हैं. वैसे तो पूरी पटौदी फैमिली काफी रॉयल लाइफ स्टाइल जीती है. आप को जानकर हैरानी होगी कि पटौदी पैलेस में 150 कमरे हैं और 200 से ज्यादा नौकर चाकर लगे हुए हैं. सारा एक टैलेंटेड एक्ट्रेस के साथ साथ एक रॉयल एक्ट्रेस भी हैं.

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में

गौरतलब है कि सारा अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं. उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जात है. अभी हाल में करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में सारा ने अपने एक्स को लेकर कई खुलासे किए थें, जिसके बाद काफी दिनों तक सारा सुर्खियों में छाई रही.  सारा को आउटिंग करना बेहद पसंद है आए दिन अपने फ्रेंड के साथ हॉलीडे इंजॉय करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करे तो सारा अली खान की आने वाली फिल्म लुका छुपी 2 है. जी अक्टूबर महीने में रिलीज होगी.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here