Monday, May 25, 2026

आखिर क्यों पायल रोहतगी करना चाहती थीं सुसाइड, अपनी पिछली जिदंगी से जुड़े कई राज पर से एक्ट्रेस ने उठाया पर्दा

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रीयों में शुमार पायल रोहतगी अपने बेबाक बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस दिनों वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में.  अभी हाल में ही अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ शादी की. 12 साल  तक एक दुसरे को डेट करने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए. लेकिन संग्राम पायल के लाइफ में वे  पहले शख्स नहीं है जिसे वे डेट कर चुकी हैं.  इससे पहले एक्ट्रेस किसी और को डेट कर चुकी हैं. लेकिन वो जिससे प्यार करती थीं उसने उनकी जिंदगी को नर्क बना रखा थी. जिसे याद कर आज भी पायल सहम जाती हैं.

Pic source -instagram

संग्राम पायल पर लुटाते हैं बेशुमार प्यार

पायल की पिछली लव लाइफ भले ही एक बुरे सपने की तरह हो,  लेकिन संग्राम एक्ट्रेस से बहुत प्यार करते हैं तभी तो 12 साल के लंबे वक्त के बाद भी पायल को ही अपना जीवन साथी चुना. संग्राम ने पायल की लाइफ में इतनी खुशियां भर दी कि वे अपनी पुरानी जिंदगी को कभी याद भी नहीं करना चाहती. लेकिन संग्राम के एंट्री से पहले पहले मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी पायल ने अपनी जिंदगी में बहुत उतार चढ़ाव देखें हैं. एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस ने सुसाइड करने तक का मन बना लिया था.

Pic source -instagram

राहुल महाजन को कर चुकी हैं डेट

पायल रोहतगी और राहुल महाजन के बीच नजदीकियां बिग बॉस सीजन 2 से आई. बिग बॉस के घर के अंदर दोनों के बीच नजदीकियां देखी गई. और बाहर आने के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया . उन दिनों दोनों के लव अफेयर के चर्चे खूब थें. लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. एक इंटरव्यू में पायल ने अपने और राहुल महाजन के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थें. किस तरह राहुल के टॉर्चर से परेशान होकर एक बार पायल के मन में  सुसाइड करने का भी ख्याल आया था.

Pic source -instagram

 

राहुल ने पायल को कर दिया था लहुलुहान

पायल ने राहुल महाजन के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि किस तरह वे उनके साथ मारपीट करते थें. पायल ने कंगना के शो लॉकअप में अपनी पिछली जिंदगी से जुड़े कई राज खोले. एक्ट्रेस ने बताया इस कदर राहुल ने उन्हें परेशान कर दिया था कि वे खुद को शराब के नशे में डूबों दी थीं. पायल ने बताया कि जब राहुल गुस्से में होते थें वो पागल हो जाते थें. पायल ने खुलासा करते हुए बताया था. ” मेरे साथ राहुल ने कई बार गाली गलौज और मार पीट की थी, इतना ही नहीं एक बार  तो गुस्से में मेरे सिर को दरवाजे पर दे मारा था.”

Pic source -instagram

पायल करना चाहती थीं सुसाइड

Pic source -instagram ko

 

अपने और राहुल के रिलेशनशीप से इस कदर परेशान हो गई थीं पायल कि डिप्रेशन में आकर अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थीं, उन्हें आगे कोई रास्ता नजर नहीं  रहा था. लेकिन संग्राम ने जब उनकी लाइफ में एंट्री ली तो मानों उनकी पूरी दुनियां बदल गई. संग्राम के प्यार ने उनकी पिछली जिंदगी के सारे जख्मों पर मरहम का काम किया. और आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं.

 

 

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here