हम सब दिन में कम से कम एक बार तो नहाते ही हैं. कुछ आलसी लोग रोज नहीं लेकिन हफ्ते में दो बार तो नहा ही लेते हैं. फिर अगर कोई महीने में एक बार महे तो हमें लगता है की हे भगवान यह जिन्दा कैसे है. महीना छोड़िए कुछ लोग ऐसे हैं जो सालभर में एक बार नहाते हैं लेकिन एक खास समुदाय की महिलाऐं ऐसी हैं जो अपने जीवन में एक ही बार नहाती हैं. अब आप कहेंगे की यार मजाक मत करो भला कोई कैसे कर सकता है ये. तो दोस्तों ये सच है. दुनिया में एक हिस्से में कुछ महिलाऐं ऐसी भी हैं जो अपने जीवन में केवल एक बार नहाती हैं.
ये हैं वो महिलाऐं-
हम जिन महिलाओं की बात कर रहे हैं वो दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली हिम्बा जनजाति की महिलाऐं हैं जो केवल जीवन में एक ही बार नहाती हैं. अपने जीवन में एक ही बार नहाने वाली महिलाऐं सुंदर भी दिखती हैं और पुरुष उनकी तरफ आकर्षित भी होते हैं. सदियों पुरानी परम्पराओं और मान्यताओं के आधार पर चलने वाली यह जनजाति दक्षिण अफ्रीका में पाई जाती है. यहाँ की महिलाओं के चर्चे दुनियाभर में होते हैं.

केवल शादी के दिन स्नान-
ये महिलाऐं जीवन में एक बार नहाती हैं और वो भी अपनी शादी के दिन. शादी के दिन नहाने के अलावा ये जिंदगी में कभी भी नहीं नहाती हैं. जीवन में एक बार नहाने के बाद भी इन महिलाओं को बेहद खूबसूरत माना जाता है और इनके चर्चे दुनियाभर में होते हैं. अब आप सोच रहे होंगे की आखिर जिंदगीभर न नहाने वाली महिलाऐं आखिर कैसे खूबसूरत हो सकती हैं तो ये भी हम आपको बता सकते हैं.

करती हैं जड़ी बूटी का इस्तेमाल-
इस जनजाति की महिलाऐं जीवन में केवल बार नहाती है और उनके शरीर से बदबू न आए इसके लिए महिलाऐं एक ख़ास तरह की जड़ी बूटी के धुंए से खुद को तरोताजा रखती हैं. इस धुंए की वजह से इनके शरीर से दुर्गन्ध नहीं आती है और ये हमेशा खुशबू से लबरेज रहती हैं. इसके अलावा खुद को धूप से बचाने के लिए महिलाऐं एक ख़ास तरह का लोशन लगाती हैं जिससे इनके शरीर में धूप का कोई बुरा असर नहीं होता है. इस लोशन का रंग लाल होता है जिस वजह से वहां की सभी महिलाएं हमेशा लाल ही नजर आती हैं.

इस समुदाय के लोगों की मान्यता है की पानी को छूना महिलाओं के लिए उचित नहीं है. यहाँ की महिलाऐं अपनी परम्परा के चलते पानी को नहीं छूती हैं. यह समुदाय बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कटा हुआ है.