Sunday, April 12, 2026

फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में आसाराम गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

अपने ही गुरुकुल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी आसाराम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. यौन उत्पीड़न के मामले में उम्र कैद काट रहे आसाराम को रातानाडा थाना पुलिस ने जोधपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर CJM कोर्ट में पेश किया है. वहां मामले की सुनवाई के बाद आसाराम को वापस जेल भेज दिया गया था. बता दें आसाराम की तरफ से साल 2016 में फर्जी दस्तावेज के ग्राउंड पर मेडिकल जमानत मांगी गयी थी.

आसाराम ने पेश किये थे फर्जी मेडिकल दस्तावेज

साल 2016 में आसाराम ने मेडिकल ग्राउंड जमानत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश किये थे. जब सुप्रीम कोर्ट में आसाराम के दस्तावेजों के विहाप पर सुनवाई शुरू की गयी तब कोर्ट के सामने ये बात खुलकर आई की आसाराम की तरफ से जो में मेडिकल दस्तावेज पेश किये गये है वो फर्जी है.

तब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आदेश दिए गये थे कि फर्जीवाड़े के लिए आसाराम पर नया मुकदमा दर्ज किया जाए. इसी केस के सिलसिले में गुरुवार के दिन आसाराम को CJM कोर्ट में पेश किया गया है. आसाराम के लिए ये फैसला चीफ जस्टिस जेएस खेहर की बेंच ने दिया था.

आयुर्वेदिक उपचार के लिए मांगी गयी थी जमान

उस समय आसाराम की तरफ से अस्वस्थ का बहाना बनाकर जमानत मांगी गयी थी. जिसमें उसने केरल जाकर आयुर्वेदिक इलाज करवाने की बात कही थी. इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने AIIMS को आसाराम के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया था.

इस बोर्ड ने जाँच पड़ताल कर सुप्रीम कोर्ट को आसाराम के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा की वो पूरी तरह से स्वस्थ है. वही राजस्थान सराकर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था की जेल में आसाराम के उपचार के लिए सारी सुविधाएँ कर दी गयी है.

जानकारी हो 2013 में आसाराम पर अपने ही आश्रम की एक 16 की बच्ची के साथ यौन शोषण करने के आरोप लगे थे. आरोप सिद्ध होने पर तत्कालीन एसटी-एससी कोर्ट के  पीठासीन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी.

यह भी पढ़े :- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किये 5 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

The Popular Indian
The Popular Indianhttps://popularindian.in
"The popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here