Thursday, April 30, 2026

रोजाना अचार खाने से होते है शरीर को घातक नुकसान, आज ही खाना छोड़ देंगे

कभी कभी सब्जी इतनी स्वादिष्ट नहीं बनती तब सब्जी की जगह लोग अचार खाना पसंद करते है. लेकिन कभी-कभी सब्जी की जगह अचार खाने का शौक कब आदत में बदल जाता है, पता नहीं चलता. क्योंकि कभी कभार खाने से कोई दिक्कत नहीं होती. लेकिन रोजाना इसका सेवन शरीर को कई घातक नुकसान पहुंचा सकता है. आइये जानते है लम्बे समय तक रोजाना अचार खाने से शरीर को क्या क्या नुकसान हो सकते है.

रोजाना अचार खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रोल

रोजाना अचार के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. क्योंकि इसे को सालों साल फ्रेश रखने के लिए इसमें बहुत अधिक मात्रा में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही साथ इसमें कच्चे मसालों का ही प्रयोग किया जाता है. जिन्हें बहुत अच्छे से नहीं पकाया जाता. ऐसे में अगर पिकल का सेवन किया जाए. तो ऐसे में कोलेस्ट्रॉल तो बढ़ ही जाएगा. साथ ही साथ दिल से जुड़ी बीमारियां भी शरीर में जन्म लेंगी जैसे वजन बढना, फेट जमा होना आदि. 

एसिडिटी की समस्या

कई कई अचारों में सिरके का भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे इसमें अम्लीय गुण बढ़ जाते हैं. ऐसे में अचार का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो शरीर में एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है. जो अन्य बिमारियों को भी दावत देती है. 

सूजन की समस्या

लम्बे समय तक रोजाना अचार के सेवन से शरीर में सूजन की समस्या भी बनने लगती है. क्योंकि इसको लम्बे समय तक फ्रेश रखने के लिए उसमें जिन प्रिसजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है. जो शरीर के लिए नुकसानदायक है. यही वजह है कि हमें रोजाना अचार के सेवन से बचना चाहिए.

हाई ब्लडप्रेशर

अचार में बहुत अधिक सेवन से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल होता है. जो हार्ट के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. इसके साथ ही वाटर रिटेंशन की भी समस्या हो जाती है.

यह भी पढ़े :- रोजाना धनिये के पानी पीने से होते है शरीर को ये 5 फायदे

The Popular Indian
The Popular Indianhttps://popularindian.in
"The popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here