वास्तु शात्र के अनुसार कुछ चीजे ऐसी होती है. जिन्हें देखने मात्र से लोगों की किस्मत बदल जाती है. खासकर तब जब किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकले हो और आपको कुछ चीजें या कोई घटना दिखाई दे जा जिसे वास्तु शास्त्र के हिसाब से पवित्र माना गया है. आइये जानते है उन 5 लकी चीजों और घटनाओं के बारे में जिन्हें देखने मात्र से आपकी किस्मत खुल जाएगी.
वास्तु शास्त्र में पवित्र मानी जाती है कबूतर की बीट
यदि आप किसी खास काम से घर बाहर निकले है और आपके ऊपर कबूतर बीट कर दें तो ये आपके लिए शुभ संकेत है. वास्तु शास्त्र की माने तो ऐसी घटना होने पर धनलाभ होने की संभावना बढ़ जाती है.
गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते हुए दिख जाए
यदि आप किसी खास कार्य के लिए अपने घर से निकले हैं और आपको रास्ते में गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते दिख जाए तो यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ संकेत होता है कि आप जिस काम को करने के लिए निकले हैं. वह काम जरूर बनेगा.
मंदिर की घंटिया
अगर आप किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकले हैं और रास्ते में आपको मंदिर की घंटिया बजते दिख जाए तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से यह इस बात का संकेत है कि आपके सारे काम जरूर बनेंगे और उन में आने वाली सारी बाधाएं अपने आप दूर हो जाएंगी.
फूलों की माला
घर से निकलते समय यदि आपको फूलों की महकती हुई माला दिख जाए तो यह इस बात का संकेत है कि आपको जिंदगी में बहुत अच्छा मौका मिलने वाला है. जिससे आपकी जिंदगी संवर सकती है
छींक
आमतौर पर घर से बाहर निकलते टाइम छींक आ जाए तो लोग उसे अशुभ मांगते हैं. लेकिन माना जाता है, इस दौरान आपको एक साथ दो छींक आ जाएं तो समझ लीजिए जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है.
यह भी पढ़े :- सिर्फ 1 मिनट में पता करें आपके आधार कार्ड से कितनी सिम जारी हुयी है