
एक तरफ जहाँ सेलेब्रिटी अपने लिये बाकायदा एक टीम हायर करके प्रचार करवाती है वहीँ मनवीर के साधारण परिवार से होने के बावजूद उनके प्रसंशको ने खुद ही कई टीमे बना ली है और प्रचार अभियान में बिना किसी लालच के जुड़े हुए है और अपने ही खर्च पर बैनर और पोस्टर लगवाकर वोट भी मांग रहे है ! दिल्ली एनसीआर में जगह जगह पर इनके पोस्टर देखे जा सकते है !

बिगबॉस का नतीजा जो भी हो लेकिन इनके समर्थको को पूरा विश्वास है कि मनवीर (Manveer Gurjar) ही इस शो के विजेता होंगे ! मनवीर के परिवार वाले उनके समर्थको के इतने प्यार से गदगद है और उन्हें भी पूरा विश्वास है कि बिगबॉस तो उनका छोरा ही जीतेगा ! मनवीर के भाई अनूप और सचिन ने प्रचार की कमान संभाली हुई है और उनके समर्थक उनके साथ रहते है !